फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gun fired to scare away monkeys; child injured by pellets.

Budaun News: बंदरों को भगाने के लिए बंदूक से चलाई गोली, छर्रे लगने से बच्चा घायल

Wed, 12 Aug 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gun fired to scare away monkeys; child injured by pellets.
बदायूं। वजीरगंज कस्बे में बंदर का आतंक ज्यादा है। मंगलवार की शाम एक रिटायर्ड फौजी ने बंदराें काे भगाने के लिए अपनी बंदूक से गोली चलाई तो उसमें से हवा के साथ फैलने वाले मल्टीपल छर्रे एक बच्चे को लग गए। परिजनाें ने घायल बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। छर्रा मुकेश के छह साल के बेटे केशव को लगे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू कर दिया गया। डॉक्टर मयंक के अनुसार बच्चे की स्थिति ठीक है। उसे मल्टीपल छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मल्टीपल छर्रा छोटे-छोटे गोल छर्रे होते हैं जो शॉटगन से फायर होते ही हवा में फैल जाते हैं। जब कोई व्यक्ति शॉटगन (दुनाली या बारह बोर बंदूक या फिर पेलेट गन से फायर करता है तो उसके कारतूस से एक अकेली गोली नहीं, बल्कि लोहे, सीसे या प्लास्टिक के दर्जनों छोटे-छोटे गोल दाने (छर्रे) एक साथ बाहर निकलते हैं। उन्हीं को मल्टीपल छर्रे कहते हैं। जानवरों को भगाने में इसका प्रयोग होता है। संवाद
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिली है। बच्चे का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। तहरीर अभी मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed