फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gulfam statement will become a noose around the neck of the police in Budaun

Budaun News: गुलफाम का बयान बनेगा पुलिस के गले की फांस, इन लोगों को ठहराया था मौत का जिम्मेदार

Tue, 14 Jan 2025 04:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 04:13 PM IST
सार

बदायूं में एसएसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाले गुलफाम की रविवार को मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले वह अपनी मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताकर गया है।

विज्ञापन
Gulfam statement will become a noose around the neck of the police in Budaun
गुलफाम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में आत्मदाह की कोशिश करने वाले गुलफाम के मृत्यु पूर्व बयान पुलिसकर्मियों के गले की फांस बन सकती है। एसएसपी ऑफिस में खुद को आग लगाने के बाद उसे जिला अस्पताल से जब बरेली रेफर किया जा रहा था, तब वह चीख-चीखकर पुलिस और विधायक पर आरोप लगा रहा था। पुलिस उसे इलाज के लिए जल्द से जल्द भेजना चाह रही थी, जबकि वह अपने बयान देने में लगा था। अब जबकि गुलफाम की मौत हो चुकी है, ऐसे में उसके यह बयान पुलिस के गले की फांस बन सकती है। 

विज्ञापन


गुलफाम की रविवार को मौत हो चुकी है, लेकिन वह अपनी मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताकर गया है। उसने सुसराल पक्ष और पुलिस के सिस्टम से तंग आकर एक जनवरी को एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की थी। जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो वह चीख-चीखकर अपने ऊपर हुए पुलिसिया उत्पीड़न को बता रहा था। 
विज्ञापन


सीओ सिटी संजीव कुमार पर आरोप लगाए। कहा कि उन्होंने डोडे में जेल भेजने की धमकी दी थी। पुलिस को कह रहा था गद्दार, पुलिस गद्दार। विधायक ने पुलिस के हाथ बांध दिए। कार्रवाई नहीं   होने दी। इसके अलावा बरेली में भी उसके मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: न्याय की आस में छोड़ गया दुनिया... क्या बदलेगा पुलिसिया अंदाज? गुलफाम को इसलिए चुनना पड़ा मौत का रास्ता

बताया जा रहा है कि गुलफाम ने अपने बयानों में पुलिस के खिलाफ भी बयान दिए हैं। यहां भी गुलफाम ने पुलिस को ही आत्मदाह के पीछे का जिम्मेदार बताया था। ऐसे में अब मरने से पहले दिए गए गुलफाम के बयानों ने पुलिस को कठघरे में ला खड़ा किया है। उसके बयान पर अगर कार्रवाई होती है तो सीओ सिटी, सदर कोतवाल और सदर विधायक लपेटे में आ सकते है।

Trending Videos

क्या पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
अधिकांश मामलों में जब कोई व्यक्ति आत्महत्या या आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम उठाता है या उसकी मौत हो जाती है तो पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ ही कार्रवाई करती है जो उस घटना का जिम्मेदार होता है। गुलफाम के मामले में पुलिस चौतरफा तो घिर गई है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 

वजह है कि गुलफाम ने आत्मदाह के लिए पुलिस और ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार बताया था, जिससे पुलिस ने पत्नी समेत दस के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन उसे प्रताड़ित, धमकी और यातना देने वाले सीओ संजीव कुमार, निलंबित कोतवाल राकेश सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed