{"_id":"5880dc284f1c1b4216efe154","slug":"guldia-cane-purchase-centers-locks-hanging-on-off-weights","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलड़िया में गन्ना क्रय केंद्रों पर लटके ताले, तोल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलड़िया में गन्ना क्रय केंद्रों पर लटके ताले, तोल बंद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 19 बीडीएन 05
क्रय केंद्रों से लौटने को विवश हो रहे किसान परेशान
गन्ना किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले गन्ना किसानों को बीते वर्ष के बकाया भुगतान के लिए परेशान होना पड़ा, इस बार अभी से गन्ना क्रय केंद्रों पर ताले लटकना शुरू हो गए हैं, जिससे गन्ना किसानों को अपना गन्ना बेचने की समस्या खड़ी हो गई है। गुलड़िया स्थित चीनी मिल के तीन क्रय केंद्रों में से दो क्रय केंद्र वहां पहुंचे किसानों के लिए गुरुवार को बंद मिले। मौके पर पहुंचे चीनी मिल के केन मैनेजर से किसानों ने जल्द तोल पर्ची दिलाए जाने की मांग की।
------
क्रय केंद्र-ए
एक ट्रक गन्ना भी नहीं खरीदा जा सका
गुलड़िया में गन्ने के तीन क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिसमें एक केंद्र ही संचालित होता मिला। उस पर सुबह से शाम तक बमुश्किल एक ट्रक गन्ना ही तोला जा सका। वहां पर किसान परेशान नजर आए। केंद्र प्रभारी रामकिशोर ने बताया कि गन्ना तोल पर्ची कम मिल रही हैं और बिना तोल पर्ची के क्रय केंद्र पर गन्ना नहीं ले सकते हैं। अगर ऐसा किया तो अधिकारी कार्रवाई कर देंगे।
------
क्रय केंद्र-बी
क्रय केंद्र पर नहीं हुई गन्ना तोल
गुलड़िया के क्रय केंद्र बी पर गन्ना किसानों को गन्ना नहीं खरीदा गया। वहां पर किसान गन्ना तोल पर्चियां दिलाए जाने की मांग को लेकर नाराजगी जाहिर करते रहे। हालांकि बाद में उन लोगों को महज नौ पर्ची का वितरण किया गया। मजबूरी में कई किसान वहां से लौट गए। केंद्र प्रभारी राजीव यादव ने भी गन्ना तोल पर्ची न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
------
गन्ना क्रय केंद्र-सी
क्रय केंद्र पर ताला लटका
गुलड़िया के गन्ना क्रय केंद्र सी पर तो ताला लटका हुआ मिला। गन्ना तोलने और उसे ट्रकों में लोड करने वाले मजदूर भी नदारद थे। वहां पर तमाम किसान जुटे हुए थे। उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस केंद्र पर केन मैनेजर अरुण शर्मा का लोगों ने घेराव भी किया। उन्होंने जल्द समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया।