फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gulal flew in Horia... Devotees played Holi with Khatu Naresh

Budaun News: होरिया में उड़े रे गुलाल... खाटू नरेश संग खेली भक्तों ने होली

Tue, 11 Mar 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gulal flew in Horia... Devotees played Holi with Khatu Naresh
अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद
उझानी। रंगभरी एकादशी पर जजपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्तों ने टोलियों में शामिल होकर मंदिर तक पदयात्रा की। निशान अर्पित किए जाने के बाद भक्तों ने खाटू नरेश संग होली खेलनी शुरू की तो गुलाल के गुबार उड़ने लग गए।
विज्ञापन

श्याम बाबा के भक्तों में रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है। खाटू नरेश श्रीश्याम बाबा के मंदिर पर पहुंचने का सिलसिला सोमवार तड़के से ही शुरू हो गया। उझानी के अलावा बदायूं, बरेली, बिल्सी, बिसौली, वजीरगंज आदि से भक्त पदयात्रा कर मंदिर तक पहुंचे तो पूरा परिसर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर अबीर और गुलाल से होली खेलने का दौर भी चलता रहा। टोलियों में शामिल श्याम भक्तों ने सबसे पहले मंदिर में निशान अर्पित किए। मंदिर परिसर में पूजन का दौर दोपहर बाद तक चला। भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन कर प्रसाद पाया। श्याम भक्तों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा भी की। दोपहर में शृंगार आरती हुई। इससे पहले श्याम बाबा का विशेष शृंगार किया गया। छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया। अमित मित्तल, अमित अग्रवाल और दीपक गर्ग ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर सैकड़ों की संख्या में टोलियों में शामिल श्याम भक्तों ने बाबा के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली-मथुरा हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
जजपुरा स्थित खाटू नरेश के मंदिर परिसर और आसपास इलाके में श्याम भक्तों की संख्या में प्रात: 10 बजे इजाफा हुआ तो मंदिर के सामने बरेली- मथुरा हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। रफ्तार पर ब्रेक लगते ही वाहन फंसते गए। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज विनय कुमार समेत पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर आवागमन सुचारू कराया। बता दें कि श्याम भक्तों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने मंदिर से पहले ही हाईवे की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।






बिल्सी में भी निकाली गई खाटू श्याम की निशान यात्रा

बिल्सी। सब्जी मंडी के सामने श्रीश्याम भवन पर भक्तों ने अपने-अपने निशान का पूजन किया। बाबा के भक्त विकास वार्ष्णेय ने खाटू श्याम बाबा को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद नई सब्जी मंडी द्वार से निशान पदयात्रा शुरु हुई, जो नगर के कटरा बाजार से होते हुए देववाणी चौक पहुंची। वहां से सभी भक्त वाहनों से उझानी-बदायूं रोड पर स्थित जजपुरा खाटू मंदिर पंहुचे। जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना की। निशान यात्रा के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली भी खेली। इसके अलावा लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर भी बाबा के भक्तों ने निशान यात्रा निकाली, जो जजपुरा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। संवाद




खाटू श्याम के भक्तों ने खेली होली, निशान चढ़ाए
अलापुर। खाटू श्याम के मंदिर में उनके भक्तों ने होली खेली और निशान अर्पण किए। इस दौरान सखानू, उसावां, म्याऊ आदि जगहों से आए भक्तों ने सभी के लिए दुआएं मांगीं और लोक कल्याण की कामना की। इस मौके पर नीरज गुप्ता, सुनील शर्मा, रिंकू गुप्ता, मदनेश गुप्ता, सरवन गुप्ता, ऋषभ शर्मा, अमरदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

अपने-अपने निशान लेकर चलते बाबा के भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed