Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gujarat Former CM Vijay Rupani said that BJP biggest party in the world

Budaun: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, इसमें चायवाला भी पीएम बन सकता है

Sat, 21 Sep 2024 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 03:46 PM IST
सार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पोस्टर लगाने वाला, चाय बेचने वाला, गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है।

विज्ञापन
Gujarat Former CM Vijay Rupani said that BJP biggest party in the world
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आगमन पर शनिवार को खेड़ा नवादा पर भाजपाइयों ने फूल माला, ढोल-नगाड़े से उनका स्वागत किया। यहां से वह बदायूं क्लब पहुंचे, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने बैंड और पुष्प आदि से भव्य स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा आयोजित 'नमो प्रदर्शनी' का उद्घाटन व अवलोकन किया। 

विज्ञापन


बांके बिहारी लॉ कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पोस्टर लगाने वाला, चाय बेचने वाला, गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है। भाजपा सिद्धांत और मूल्यों की राजनीति करती है। सभी वर्गों में भाजपा की सदस्यता होती है बाकी पार्टियों में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद देखकर सदस्यता की जाती है। दशों दिशाओं में पार्टी अपना काम करती है। 
विज्ञापन


विजय रुपाणी ने कहा कि अयोध्या में राम, नौजवानों को काम, किसानों को सही दाम, महिलाओं का सम्मान यही हमारा मूल मंत्र है। भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि के लिए कार्य करती है। बाकी दल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत मजबूती के साथ खड़ा है। भारत को विकसित बनाने के लिए मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती है, कभी भी पंजा और साइकिल पर बैठकर नहीं आती। इसलिए आप लोग मोदी और भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बदायूं क्लब में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बदायूं पहुंचे। उन्होंने बदायूं क्लब में प्रदर्शनी का फीता कटकर उद्घाटन किया। यहां पर भाजपा के जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी के बारे में बताया। वहां पर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रेम गाथा प्रदर्शनी को दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री के पिछले दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का सचित्र वर्णन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed