{"_id":"594003a18664197a5d8b47e0","slug":"gudhni-yagna-mahotsava-concludes-with-bhandare","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे के साथ संपन्न हुआ गुधनी यज्ञ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे के साथ संपन्न हुआ गुधनी यज्ञ महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज की ओर से पिछले पांच दिनों से चल रहे यज्ञ महोत्सव का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान लोगों ने भ्रूण कन्या हत्या, आतिशबाजी, नशा, मांसाहार, आदि बुराइयों को छोड़ने एवं नित्य स्वाध्याय, गो-गंगा-गायत्री सेवा यज्ञ, दान, माता-पिता वृद्धों का सम्मान करने का भी संकल्प लिया। अगले महोत्सव के लिए अथर्ववेद पारायण यज्ञ आरंभ किया गया।
आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अमरोहा के आर्यावर्त डॉ.अशोक रस्तोगी ने बच्चों को सम्मानित किया। आयोजन प्रमुख आचार्य संजीव रूप ने कहा कि अथर्ववेद प्रतिदिन प्रात:-सायं वर्ष भर चलेगा। इसकी अगले वर्ष पूर्ण आहुति होगी। आयोजन के सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। यज्ञ महोत्सव को सफल बनाने में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के चैयरमेन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, अजीत सक्सेना, अरविंद अग्रवाल, रविप्रकाश अग्रवाल, अनुज वार्ष्णेय, राजीव माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, अमरजीत माहेश्वरी, संजीव राणा, सुभाष अग्रवाल, रविंद्र कुमार, रजनीकांत अग्रवाल, पंडित उदयराज, अगरपाल, संजय सिंह, किशनपाल, अनिल उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल गुप्ता, महेश , सत्यम आर्य, प्रज्ञा आर्य, मदनपाल, राकेश, दुर्वेश, दुष्यंत, अवनीश, प्रश्रय आर्य आदि का विशेष सहयोग रहा।