फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GST team raids a cloth wholesaler shop in Budaun

Budaun News: कपड़े के थोक व्यापारी की दुकान पर जीएसटी टीम का छापा, शटर बंदकर भागे अन्य दुकानदार

Sat, 27 Dec 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 27 Dec 2025 12:36 AM IST
सार

बदायूं के जोगीपुरा स्थित बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राज्य वाणिज्य कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने कपड़े के थोक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। विभागीय कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के कई व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
GST team raids a cloth wholesaler shop in Budaun
लक्षमी लॉन बाजार में शटर डालकर भागे व्यापारी । - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं शहर के जोगीपुरा के व्यस्ततम बाजार लक्ष्मी मार्केट में राज्य वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को कपड़े के एक बड़े थोक व्यापारी के यहां छापा मारा। प्रतिष्ठान में रजिस्टर समेत अन्य कागजात विभागीय टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। जांच के दौरान कारोबारी का करोड़ों रुपये का टर्नओवर पाया गया है। आशंका है कि व्यापारी ने लाखों रुपये की कर चोरी की है। लेकिन, अधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


राज्य वाणिज्य कर विभाग की ग्रेटर नोएडा व बरेली की संयुक्त टीम की चार गाड़ियां शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शहर के जोगीपुरा के लक्ष्मी लॉन मार्केट पर आकर रुकीं। यहां के एक थोक कपड़ा व्यापारी की दुकान में गए। टीम के आने की सूचना मिलते ही बाजार में अफरातफरी मच गई।  अन्य दुकानदार शटर डालकर निकल गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी कि यहां स्थित कपड़े का थोक व्यापारी करोड़ों का टर्नओवर होने के बावजूद टैक्स काफी कम जमा कर रहा है। डेटा एनालिसिस करने के बाद टीम ने छापेमारी की है। 
विज्ञापन


आसपास के बाजार भी हुए बंद 
भनक लगते ही आसपास के बाजार भी बंद हो गए। लोग सड़क पर खड़े होकर तमाशाबीन बने रहे। कपड़ा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बरेली व नोएडा जीएसटी टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू की, जो देर रात तक चलती रही। जीएसटी टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। टीम जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बिलिंग रिकॉर्ड, रजिस्टर, टैक्स इनवॉइस और वित्तीय दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल की है। जीएसटी अधिकारियों ने नाम न बताते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी अनियमितता या कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

 

स्थानीय पुलिस को भी नहीं लिया साथ
टीम के साथ कुछ पुलिस कर्मी तो थे लेकिन वह टीम के साथ ही आए थे। स्थानीय पुलिस को टीम ने जानकारी नहीं दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीजीएसटी के अधिकारी सीधे छापेमारी करते हैं। उन्होंने थाने में कोई सूचना नहीं दी है।

अधिकारियों ने जानकारी से किया इन्कार
सीजीएसटी की स्थानीय अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। अगर नोएडा और बरेली की टीम ने छापेमारी की है तो स्थानीय को साथ लिया होगा। लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है। 

देर रात तक दुकान के अंदर चलती रही जांच पड़ताल
दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक टीम की कार्रवाई चलती रही। टीम का कोई अधिकारी कार्रवाई बताने को राजी नहीं हुए। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाते हुए कहा कि जब तक पूरी छानबीन नहीं हो जाती वह कुछ नहीं बता सकते। इसको लेकर दुकानदार के साथ पूरी टीम दुकान का शटर डालकर अंदर ही कार्रवाई में जुटे रहे। वहीं, पूरी मार्केट दो बजे बंद हुई तो देर रात तक सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दुकानदार कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने की कोशिश करते रहे। लेकिन उनको भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed