फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Group marriage in badaun

जिलेभर में परिणय सूत्र में बंधे 266 जोड़े, आशीर्वाद देने पहुंचे डीएम और एसएसपी

Mon, 02 Mar 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Group marriage in badaun
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को 266 जोड़ों की शादी हुई। इनमें सहसवान, कादरचौक, उझानी और जगत ब्लॉक के 69 जोड़ों की शादी कछला घाट पर हुई। बाकी सामूहिक शादी संबंधित ब्लॉक परिसर में हुई। कछला में डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सबका साथ सबका विकास की बात सही कर रही है। ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम करने से आपस में भाईचारा बढ़ता है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों का सहयोग कर रही है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि माता-पिता पर लड़कियां बोझ साबित नहीं होंगी। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहेंगे। सीडीओ निशा अनंत ने कहा आज नवविवाहित वधु अपने नवजीवन में प्रवेश कर रही हैं। वह पूरे मनोयोग से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करें।
विज्ञापन

दातागंज। ब्लॉक परिसर में 24 जोड़ों की शादी हुई। इसमें 23 जोड़े हिंदू और एक जोड़ा मुस्लिम था। विधायक राजीव कुमार सिंह ने सभी जोड़ों को बधाई दी। साथ ही बीडीओ डॉ. एके जादौन मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामनगर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में 29 जोड़ो ने विधि विधान के साथ विवाह संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री योगेंद्र सागर ने सबको गिफ्ट भेंट किए। इस मौके पर बीडीओ अवध प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति आर्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बिसौली। ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 35 जोडे़ विवाह बंधन में बंधे। विधायक कुशाग्र सागर व नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर एसडीएम सीपी सरोज, बीडीओ राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
सिलहरी। ब्लॉक सलारपुर में 24 जोड़ों की शादी कराई गई। यहां एडीएम एफआर नरेंद्र बहादूर, तहसीलदार सदर रामनयन, ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बिल्सी। नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित रामा फार्म हाउस 15 जोड़ों की विधि विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई। जिसमें ब्लाक प्रमुख विजेता यादव, सीडीओ निशा अनंत, एसडीएम संजय कुमार सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed