फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Group marriage

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज एक दूजे के होंगे 266 जोड़े

Sun, 01 Mar 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Group marriage
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 266 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बार सामूहिक विवाह का आयोजन कछला में गंगा तट पर भी किया जाएगा। यहां 69 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
विज्ञापन

दहेज जैैसी कुप्रथा, सामाजिक समरसता और शादियां में होने वाले अपव्यय को बंद करने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। सामूहिक विवाह में शादी करने वाले जोड़ों को सरकार की ओर से 51 हजार की धनराशि देने का प्रावधान है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। 10 हजार आभूषणों आदि और छह हजार मेहमानों के सत्कार आदि पर व्यय का प्रावधान है। रविवार को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में सहसवान, जगत, कादरचौक और उझानी ब्लॉक के 69 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम कछला गंगा घाट पर आयोजित किया जाएगा। दातागंज में 24, सालारपुर में 24, बिसौली और आसफपुर में 35, वजीरगंज 25, इस्लामनगर और दहगवां में 29, अंबियापुर में 15, समरेर में 15 और उसावां व म्याऊं ब्लॉक में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed