फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   attacked the groom house during baraat ritual in Budaun

Budaun News: बरात निकासी के दौरान दूल्हे के घर पर हमला, हमलावरों ने रिश्तेदार और बहन को पीटा

Sun, 07 May 2023 11:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 07 May 2023 11:42 AM IST
सार

गांव हर्रायपुर में बरात निकासी के दौरान गांव के ही छह लोग दूल्हे के घर में घुस गए। उन्होंने दूल्हा के रिश्तेदार और उसकी बहन को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
attacked the groom house during baraat ritual in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर में बरात निकासी के दौरान गांव के ही छह लोग दूल्हे के घर में घुस गए। उन्होंने दूल्हा के रिश्तेदार और उसकी बहन को पीटकर घायल कर दिया। हमलावर काफी देर तक हंगामा करते रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और दलित उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव हर्रायपुर के महावीर के बेटे अजय की 29 अप्रैल की शाम सात बजे बरात निकासी हो रही थी। घर में सभी रिश्तेदार मौजूद थे। बरात में शामिल होने के लिए घर के सभी सदस्य और रिश्तेदार तैयार हो रहे थे। तभी रंजिश के चलते गांव के ही बलवीर, रवि, रोहित, धुनी, विकास और पुष्पेंद्र लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर महावीर के घर में घुस गए। उन्होंने सभी को पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज की रिपोर्ट 

हमलावरों ने महावीर के रिश्तेदार वीरेंद्र और बेटी विमला को धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची तो हमलावर भाग गए। घायल वीरेंद्र और विमला को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। इधर, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शुक्रवार को सभी हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed