{"_id":"681bbf8bf48092d2e90d22b3","slug":"grooms-brother-dies-in-chandigarh-road-accident-wedding-postponed-badaun-news-c-123-1-bdn1010-138992-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दूल्हे के भाई की चंडीगढ़ सड़क दुर्घटना में मौत, शादी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दूल्हे के भाई की चंडीगढ़ सड़क दुर्घटना में मौत, शादी टली
विज्ञापन
हरिओम का फाइल फोटो।
कछला। बड़े भाई की लग्न में आने की तमन्ना लेकर बाइक से चंडीगढ़ से चले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से वहीं मौत हो गई। इसकी सूचना मिली तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ढोलक की गूंज की जगह घर में चीख-पुकार मच गई।
नगर के वार्ड छह निवासी जयपाल के बड़े बेटे भूपेंद्र की शादी होने वाली है। मंगलवार की रात मांगलिक पर्व पर घर की महिलाएं ढोलक पर मंगल गीत गा रहीं थीं। बुधवार को लग्न आने को थी और अगले दिन बृहस्पतिवार को बरात जानी थी। चंडीगढ़ में रंगाई पुताई का काम करने वाले दूल्हे का छोटा भाई हरिओम (22) वहां से घर के लिए बाइक से ही रवाना हो गया। चंडीगढ़ में ही लाडलो मंडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
--
हरिओम के साथी ने की शिनाख्त
हरिओम का साथी जब पूरन लाडलो मंडी से गुजर रहा था तो इस दौरान उसने हरिओम का शव देखा तो कछला में उसके परिवारवालों को सूचना दी। यह सूचना मंगलवार की शाम को मिली। जानकारी मिलते ही लग्न और शादी टाल दी गई है। परिवार के मुख्य लोग दूल्हे के छोटे भाई का शव लेने चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।