फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Groom Faints at Bride Doorstep Wedding Procession Returns in Budaun

Budaun News: दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा, हर कोई रह गया दंग; शादी टूटी, लौटी बरात

Wed, 06 May 2026 04:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 06 May 2026 04:49 PM IST
सार

बदायूं के उद्यैती इलाके में दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। इससे बरात में खलबली मच गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को बीमार बताकर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया।  

विज्ञापन
Groom Faints at Bride Doorstep Wedding Procession Returns in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बदायूं के उद्यैती इलाके में एक युवक बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने बरात की खूब खातिरदारी की। बरातियों ने जमकर डांस किया। तबतक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। जैसे ही दुल्हन की मां दूल्हे का तिलक करने आरती का थाल लेकर बग्गी पर चढ़ीं, दूल्हा बग्घी पर ही बेहोश होकर एक ओर को लुढ़क गया। सभी हतप्रभ रह गए। तिलक भी नहीं हो सका। अफरातफरी का माहौल हो गया। दूल्हे को बीमार बताकर दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। बरातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने मायूस होकर दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया। 

विज्ञापन


उझानी थाना क्षेत्र के गांव बराय बरसुआ से उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊ कलां को बरात आई थी। बरात आने का उल्लास दुल्हन के घर में छाया हुआ था। बरात आई तो खूब खातिरदारी हुई। चढ़त का समय आया तो बरात भी धूमधाम से चढ़ी। बैंड-बाजे, आतिशबाजी भी हुई। बरात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो बरातियों ने जमकर डांस भी किया। खुशी का माहौल था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: जिम में बने कमरे में था गुप्त कैमरा, यहीं करता था घिनौना काम; ट्रेनर अकरम ऐसे करता था महिलाओं को इम्प्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिर्गी का दौरा पड़ने से दूल्हा हुआ बेहोश 
इस बीच दुल्हन की मां दूल्हे का तिलक करने और आरती उतारने को थाली लेकर आई। उसके साथ परिवार की और भी महिलाएं थीं। वह बग्घी पर चढ़ी और तिलक करने ही जा रही थीं कि दूल्हा बेहोश होकर एक ओर लुढ़क गया। बरातियों और घरातियों में अफरातफरी फैल गई। आनन-फालन दूल्हे को निजी चिकित्सक को दिखाया गया। बताते हैं कि डॉक्टर ने उसे मिर्गी का दौरा पड़ना बताया। कुछ देर बाद दूल्हे को होश भी आ गया।

दुल्हन पक्ष के लोगों को जब दूल्हे की बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी करने से ही इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उनसे दूल्हे के परिवार वालों ने यह बात छिपाई क्यों थी। बरातियों की ओर से उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दुल्हन पक्ष ने किसी की एक न सुनी। इसके बाद बरात को वापस कर दिया गया। क्षेत्र में यह मामला बुधवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed