{"_id":"5783e7304f1c1ba55313da23","slug":"greater-participation-in-the-world-record-for-planting","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कीर्तिमान में सहभागिता के लिए किया गया वृहद पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कीर्तिमान में सहभागिता के लिए किया गया वृहद पौधरोपण
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने मालपुर ततेरा के जंगल से किया श्रीगणेश
पूरे दिन में जिले के 64 स्थानों पर चलाया गया पौधरोपण अभियान
दो घंटे में रोपे गए 90 हजार पौधे, 6.37 लाख का लक्ष्य
ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के तहत प्रदेश स्तर पर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए जिले में सोमवार को विशेष वृृहद स्तर पर पौधे रोपित किए गए। ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी एवं सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सहसवान तहसील अंतर्गत वन विभाग की भूमि मालपुर ततेरा के जंगल, उस्मानपुर स्थित गेस्ट हाउस, कछला एवं उझानी में संयुक्त रूप से पौधे रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 11 जुलाई सोमवार को एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे रोपित कर विश्व रिकार्ड कायम किया जाएगा। जिले में एक ही दिन में पौधेरोपण का कार्यक्रम तय किया गया है और ये कार्य जारी है। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कुल 64 स्थानों पर 6 लाख 37 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसको बेहतर ढ़ंग से अंजाम देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रत्येक स्थल पर दो-दो शिक्षकों और एक जिला स्तरीय अधिकारी को पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 24 घंटे में रात्रि की अवधि को छोड़कर पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी अधिकारियों को प्रत्येक पौधरोपण की फोटोग्राफी के साथ गणना स्थापित कंट्रोल सेंटर में फीड करानी होगी। जिस प्रकार निर्वाचन में प्रत्येक दो घंटे में मतदान का प्रतिशत देने की व्यवस्था रहती है, ठीक उसी आधार पर प्रत्येक दो घंटे में कितने पौधे रोपित किए गए? इसकी सूचना दी जाएगी। प्रात दस बजे से मध्यान्ह बारह बजे तक 90 हजार पौधे रोपित किए जा चुके हैं। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया वन विभाग तथा उद्यान विभाग द्वारा आम, नीम, पीपल, बरगद, शीशम आदि के उपलब्ध कराए गए पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नेमसिंह यादव, ब्लाक प्रमुख दहगवां सतीश यादव, प्रताप सिंह यादव, नवाब सिंह यादव, सीओ उमेश यादव, एसडीएम हरिशंकर यादव, खंड विकास अधिकारी दहगवां सुनील यादव, एडीओ प्रदीप कुमार सिंह के साथ वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
-----
इन तहसीलों में लगाए जाएंगे पौधे
बदायूं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग समीर कुमार ने बताया तहसील सदर में 23 स्थानों पर 2,93,775, तहसील सहसवान में 25 स्थानों पर 253250, बिल्सी में दो स्थलों पर 12100, बिसौली में नौ स्थलों पर 23875 तथा तहसील दातागंज में पांच स्थलों पर 54000 कुल 64 स्थानों पर छह लाख 37 हजार पौधेरोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। 35 खादर क्षेत्रों में 321025, सोलह ऊसर क्षेत्रों में 258000 तथा 13 मार्गों पर 57975 पौधेरोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
-----
कीचड़ में फंसा राज्यमंत्री का काफिला
सहसवान (बदायूं)। वन क्षेत्र में पौधरोपण से पूर्व हुई बारिश के कारण रास्ते में जलभराव व कीचड़ होने से मंत्री की गाड़ियों का काफिला बमुश्किल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। कई स्थानों पर गाड़ियों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के कारण बचाव के लिए मंत्री व जिलाधिकारी को छाता लेकर काफी समय तक खड़े रहे। हालांकि वन विभाग द्वारा पौधरोपण स्थल पर काफी व्यवस्था की गई थी, मगर खराब मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
------
वन विभाग के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी जुटे
कादरचौक। क्षेत्र के वन उलाईखेडा ककोडा सुंदरायन सिमारा मे पौधरोपण किया गया, जिसमे वन विभाग की ओर से कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ने भी सहयोग किया। कालसेन बाबा इंटर कॉलेज मे प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने पौधरोपण कराया। निधानपुरा प्राथमिक स्कूल में प्रधानाचार्य परमवीर सिंह दीवला, सुधा मिश्रा, लता सिंह ने पौधे रोपे।
------
जरीफनगर में शिक्षकों ने रोपे पौधे
जरीफनगर। गांव दांदरा के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक सुदर्शन लाल सक्सेना ने पौधरोपण किया। दहगवां के सावित्री देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने पौधरोपण किया। इस मौके पर संजीव शाक्य, छत्तर सिंह, जुगेंद्र सिंह, विनीता गुप्ता, मनोज कुमार, प्रेरक ऋतु यादव मौजूद रहीं।
------
एसडीएम, सीओ और थानेदार ने पौधे लगाए
बिसौली। एसडीएम आरडी राम ने मोहकमपुर, सीओ अजेय शर्मा व कोतवाल कश्मीर सिंह यादव ने कोतवाली परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज हरि सिंह पाल, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे। नगर पंचायत फैजगंज बैहटा परिसर में ईओ मुकेश जौहरी ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही बिसौली दबतोरी रोड पर तहसील कर्मचारियों और शिक्षक कुंवरसेन ने पौधे लगाकर पूरे रोड पर पांच सौ सेे ज्यादा पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया। दबतोरी में प्रधान धर्मेश कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। यहां मेहरबान खां, रामेश्वर दयाल मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय रायपुर खुर्द में बच्चों को फल वितरण के बाद प्रधानाध्यापक साहू सावेंद्र, राजेश्वरी देवी, राजकुमारी, राधा सक्सेना, रतना, महारानी ने पौधरोपण किया।
-----
विधायक और चेयरमैन ने किया पौधरोपण
बदायूं। शहर विधायक आबिद रजा एवं चेयरमैन फात्मा रजा ने म्यूनिस्पल कन्या इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया। नगर पालिका ने शहर के 13 स्थानों पर करीब एक हजार पौधे लगवाए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा एवं चेयरमैन फात्मा रजा ने पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि हर कर्मचारी और बच्चों को एक-एक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर वजीरगंज ब्लाक प्रमुख पति अरविंद गुप्ता, ईओ ललतेश सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, मुकेश कुमार, आवेश कुमार मौजूद थे।
------
वन क्षेत्र में कटान देख नाराज हुए राज्यमंत्री
सहसवान (बदायूं)। मालपुर ततैरा के सरकारी आरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचे ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव अवैध रूप से काटे गए बेशकीमती पेड़ों के ठूठों को देखकर नाराज हुए। उनहोंने डीएफओ से कटान को तत्काल बंद कराने के आदेश दिए। साथ ही वन क्षेत्र की भूमि का सीमांकन कराए जाने का आदेश दिया।
हुआ यूं कि जब राज्यमंत्री वन क्षेत्र में पौधरोपण करने जा रहे थे, तब उन्हें वन क्षेत्र में तमाम पेड़ कटे दिखाई दिए। पेड़ों के खड़े ठूंठ साफ-साफ अपनी दास्तां बयां कर रहे थे। वन क्षेत्र से काटे गए इन पेड़ों की कीमत लाखों में होगी। उन्होंने डीएफओ समीर कुमार से जब इस संबंध में पूछा, तब वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। राज्यमंत्री ने इसकी जांच कराने के आदेश दिए, साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी और डीएफओ समीर कुमार से वन क्षेत्र की भूमि का सीमांकन कराने को कहा। जिससे वन विभाग की भूमि चिन्हित हो सके।
------
जरीफनगर पुलिस को मिलेेगी गुड इंट्री
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना द्वारा पुलिस लाइन मे पौधरोपण कर शुुभारंभ किया गया। सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने परिसरों में पौधे लगाए। जिले भर में 10000 पौधों का रोपण किया गया। थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा सबसे अधिक पौधों का रोपण किया गया। इसके लिए एसएी ने जरीफनगर पुलिस को गुड इंट्री देने की बात कही।
-----
संस्थाओं और स्कूल-कॉलेजों में पौधे रोपे
बदायूं। सोमवार को जिले भर में सरकारी दफ्तरों, संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों में पौधरोपण किया गया। निजी संस्थाओं ने भी जिले को हरा-भरा रखने को पौधरोपण किया। जिला विज्ञान क्लब की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को डीएम सीपी त्रिपाठी, सीडीओ पीएस भदौरिया, प्रभारी निदेशक सामाजिकी वानिकी समीर कुमार,बीएसए पीसी यादव, जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा आदि ने पौधे रोपे। समन्वयक विवेक जौहरी मौजूद रहे। इस्लामियां इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मुहम्मद खिजर अहमद और शिक्षकों ने पौधे रोपे। सामाजिक संस्था स्मृति वंदन ने म्याऊं और मालवीय आवास पर पौधे रोपे। इस मौके पर भानुप्रकाश भानु,ब्रजेश राठौर, संस्था अध्यø चंद्रपाल सिंह, अरविंद धवल, भूराज सिंह, रवि पाराशरी, राहुल शर्मा आदि थे। जीजीआईसी में डीआईओएस राकेश कुमार ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अल्पना कुमार आदि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय में भी पौधे रोप गए। प्राचार्य प्रमोद कुमार वाष्र्णेय के अलावा सभी शिक्षक मौजूद रहे।
-----
स्कूलों मेें भी खूब रोपे गए पौधे
विकासखंड जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में भी प्रांगण में पौधे रोप गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आफाक अहमद, प्रधान संतोष कुमार, एसएससी अध्यक्ष यादराम, शिक्षिका पूजा भसीन, मंजू वर्मा और मेनका गुप्ता आदि मौजूद रहे। मझिया के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी विभिन्न तरह के पौधे रोपे गए। एबीआरसी डॉ.पंकज शर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार, प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, रेनू यादव, सपना वासुदेवा आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सोभनपुर में पूर्व प्रधान राजवीर और एबीआरसी पंकज शर्मा, प्रधानाध्यापिका कुसुम आदि ने पौधे रोपे। नेहरू इंटर कालेज रूदायन में नीम, गुलमोहर, शीशम आदि के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य आलोक कुमार के अलावा ब्रजकिशोर, धर्मपाल सिंह, मंजू जौहरी, सुरेंद्र पाल, आदेश शर्मा, शराफत हुसैन, शिवानी शर्मा, डीपी गुप्ता, जगदीश सिंह, बादाम सिंह, उस्मान गाजी आदि थे।
----
पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने मलिन वस्ती चंदोखर गौटिया में 100 पौधे रोप। इस मौके पर प्रधानाचार्या मधु शर्मा, एनएसएस की प्रभारी अमिता आलोक आदि थे।
------
नन्हीं बालिकाओं ने भी रोपे पौधे
शहर के टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में नंही बालिकाओं ने भी पौधे रोपकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। प्रबंधक निदेशक शरद बंसल, प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी शिप्रा अरोरा ने मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि अब हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर नकी अहमद, मंजीत खन्ना, शिवांगी शंखधार, दीपांशु सिंह आदि का सहयोग रहा।
-----
ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी में दमकल कर्मियों ने भी दिखा उत्साह, रोपे पौधे
खेड़ा नवादा स्थित फायर स्टेशन पर अग्निशमन अधिकारी श्रीनिवास शर्मा की अगुवाई में 50 पौधे रोपे गए। अग्निशमन अधिकारी ने पर्यावरण के महत्व को समझाया। इस मौके पर फहीम खान, राजेश शर्मा, मधुकर सुमन गौतम आदि थे।
-----
पौधे लगाकर जनसंख्या नियंत्रण का दिया संदेश
बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्या डा.वसुधा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डा.रतनदीप शर्मा, क्रीड़ाधिकारी रेनू तोमर, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा.पंकज कुमार सिंह, डा. डॉली, डा. सतीश कुमार, डा.नीता सक्सेना, डा.धर्मेंद्र कुमार, डा.विजय कुमार, डा.वंदना, डा.ऋतु जैन मौजूद रहे। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सीओ राजवीर सिंह, आचार्य संजीव आर्य, चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय एवं एनए इंटर कॉलेज में उपदेशक संजीव रुप ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य डा.देवेंद्र सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ से 12 के छात्रों की निबंध प्रतियोगिता की गई। कक्षा छह से आठ के बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा के अलावा गीता रानी, अभनेश पाल, रोहिताश शाक्य, अनिल कुमार, पीडी सिंह, विदुषि माहेश्वरी, साक्षी माहेश्वरी का योगदान रहहा। तहसीलदार बालकराम यादव, नगर पालिका परिषद के ईओ मुकेश जौहरी ने नगर की गांधी पार्क, प्रशांत जैन, हनी वार्ष्णेय, सचिन बाबू, साजन गुप्ता, मोहित कुमार आदि ने पौधरोपण किया। प्राथमिक स्कूल पिंडौल में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार जैन, वहेटा गुसाई पर प्रधान रजनी पुरी, राजेश गुप्ता ने पौधे लगाए।