{"_id":"61099ad08ebc3ec2d0424745","slug":"great-lyricist-shakeel-badayuni-remembered-on-birth-anniversary-badaun-news-bly455274431","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए महान गीतकार शकील बदायूंनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए महान गीतकार शकील बदायूंनी
विज्ञापन
बदायूं। महान गीतकार शकील बदायूंनी को जयंती पर मंगलवार को याद किया गया। शकील बदायूंनी स्मृति क्लब के पदाधिकारियों ने संयोजक अमन मयंक शर्मा के साथ शकील पार्क पहुंचकर यहां सफाई करने के साथ शकील बदायूूंनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
शकील बदायूं स्मृति क्लब की ओर से डीएम को ईमेल से पत्र भेज कर शकील पार्क की देखरेख का जिम्मा क्लब को देने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि पार्क के आसपास काफी अतिक्रमण हो गया है। कहा गया है कि पार्क का सुंदरीकरण कराया जाए। पार्क का रखरखाव क्लब अपने व्यय पर करेगा। आगाज (द वॉइस ऑफ यूथ) संस्था के शिष्टमंडल ने डीएम को नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया को दिया। ज्ञापन में शकील बदायूंनी के नाम या चौराहा या ऑडिटोरियम बनाने की मांग की गई है।
संस्थापक आमिर सुल्तानी ने कहा कि शकील बदायूंनी जैसी शख्सियत सदियों में जन्म लेती है। इस मौके पर वीरेंद्र जाटव, दीवा हसीब, शाहबाज हुसैन,अंबर शब्बीर, नितिन गुप्ता, सालिम रियाज, ऐसन जमील सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। अल्पसंख्यक युवा आवाज के जिला महासचिव काशिफ मिर्जा के नेतृत्व में घंटाघर स्तिथ शकील बदायूंनी पार्क में शकील बदायूंनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हामिद रसूल, युवा आवाज के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता, तारिक कुरैशी, अतहर शेख आदि रहे।