फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gram Sabha JCB illegal mining in pond

ग्राम सभा के तालाब में जेसीबी से अवैध खनन

Sun, 28 Jun 2015 08:43 PM IST
Vjirganj
Vjirganj Updated Sun, 28 Jun 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बगरैन में स्थित ग्राम सभा के तालाब में माफिया जेसीबी से अवैध खनन कर रहे हैं। लेखपाल और ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार देर रात दो जेसीबी के जरिए तालाब में खान हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचना भी जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन

बगरैन में ग्राम सभा का तालाब है। यह तालाब सूखा हुआ है। रात में माफिया यहां जेसीबी से अवैध खनन करते हैं। लेखपाल रमाकांत का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को दे दी है। ग्राम प्रधान सूरजपाल का कहना है कि उन्होंने पुलिस को जानकारी दी लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। इस संबंध में बात करने पर एसओ उदयभान सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन की मिट्टी खोदकर ग्रामसभा की जगह में ही डाली जा रही है। जबकि प्रधान और लेखपाल का कहना है कि माफिया अवैध खनन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed