फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Govt divides district in two part for UP board examinations

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला दो जोन में बांटा

Tue, 30 Jan 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 30 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Govt divides district in two part for UP board examinations
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
छह फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को दो जोन में बांटा गया है। एक जोन एडीएम प्रशासन और दूसरा जोन एडीएम वित्त देखेंगे। वहीं परीक्षा के दौरान छापेमारी करने के लिए सचल दलों का गठन किया गया है। इसमें डीआईओएस, डायट प्राचार्य से लेकर जीआईसी के प्रधानाचार्य शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने की मंशा को लेकर माध्यामिक शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही कमियों को तलाश कर उनमें सुधार किया जा रहा है। ताकि छह फरवरी को जो परीक्षा हो वह पूर्णता नकलविहीन हो। प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान हो सके। परीक्षा पर निगरानी के लिए जिले को दो जोन में बांटा गया है। एक जोन में एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव व दूसरे जोन में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह देखेंगे। वहीं छह सचल दलों का गठन किया गया।
विज्ञापन

टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान राजीव दिवाकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा महिमा चंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रणवीर सिंह और दातागंज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसपी सिंह शामिल हैं। इन अधिकारियों के साथ प्रत्येक दल में एक महिला और तीन सदस्य शामिल रहेंगे। सचल दल परीक्षा के दौरान कॉलेजों में औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed