{"_id":"692498f135f3206bf5042273","slug":"governor-anandiben-patel-inaugurated-the-19th-national-jamboree-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151600-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट की। स्रोत संगठन
बदायूं। 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। एरीना में हजारों की संख्या में मौजूद देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के स्काउट गाइड ने आकर्षक मार्च पास्ट कर राज्यपाल को सलामी दी। पूरे समारोह में भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और अंतरराष्ट्रीय स्काउटिंग की विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ऊर्जा हैं और स्काउटिंग जैसी गतिविधियां अनुशासन, एकता और समर्पण का मजबूत आधार तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के वैश्विक आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना मजबूत होती है। भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 1950 में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को एकजुट कर भारत स्काउट गाइड का गठन हुआ था।
उन्होंने कहा कि संस्था आज भी बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि 61 वर्षों के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन एक बड़े सम्मान की बात है। जिले के पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव आदि देशों के साथ भारत के लगभग सभी राज्यों के दल भाग ले रहे हैं, जो अपने-अपने पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जंबूरी को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के स्काउट गाइड भी सभी गतिविधियों में सक्रिय हैं। डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में जिले के तीर्थ स्थलों पर आधारित आकर्षक गेट और गैजेट तैयार किए गए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रहे जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।