फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government school of Shaheed Hariom Nagar Etaua closed, 40 children left their studies

Budaun News: शहीद हरिओम नगर इटौआ का सरकारी स्कूल बंद, 40 बच्चाें ने छोड़ी पढ़ाई

Sun, 21 Sep 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government school of Shaheed Hariom Nagar Etaua closed, 40 children left their studies
बगरैन क्षेत्र में इटौआ का बंद पड़ा सरकारी स्कूल। संवाद
बगरैन। क्षेत्र के गांव शहीद हरिओम नगर इटौआ के सरकारी स्कूल में 40 बच्चे होने के कारण स्कूल बंद कर दिया गया है। दूसरे करीब डेढ़ किमी दूर वरीपुरा में इसे विलय किया गया है लेकिन इस स्कूल के बच्चे वहां पढ़ने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने इस स्कूल को पुन: संचालित किए जाने के प्रयास करने को कहा है।
विज्ञापन

करगिल शहीद जवान के गांव इटौआ में प्राइमरी स्कूल का विकास खंड वजीरगंज की ग्राम पंचायत वरीपुरा में विलय कर दिया। उसके बाद से इटौआ का स्कूल बंद कर दिया गया है। यहां पर 40 बच्चे थे। अब वह बच्चे डेढ़ किमी दूर के विद्यालय वरीपुरा नहीं जा रहे हैं। इन बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। विलय हो जाने के बाद अध्यापक दिनेश कुमार सिंह व स्वाति को दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया है। अब इटौआ स्कूल में ताला लगा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से इस गांव को अंबेडकर गांव घोषित कर विकसित किया गया है। कारगिल में शहीद हुए हरिओम सिंह के नाम पर इस गांव का नामकरण किया गया है। स्कूल में ताला लग जाने के बाद बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। समाजसेवी विजय कुमार ने कहा कि उनके गांव के स्कूल का विलय नहीं होना चाहिए। जिस जगह इस स्कूल को विलय किया गया है, वह काफी दूर है। छोटे-छोटे बच्चों को इससे खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदपाल सिंह कठेरिया ने कहा कि इटौआ का प्राइमरी स्कूल बंद होने से गांव के बच्चों का भविष्य खराब होगा। शहीद का गांव होने के कारण इस स्कूल को बंद नहीं किया जाना चाहिए था। शिक्षक धीरेश सिंह ने कहा कि शिक्षा पाने का अधिकार सभी को है अगर, गांव के बच्चे अशिक्षित रह जाएंगे तो क्षेत्र का विकास कैसे हो पाएगा।

------

शहीद हरिओमनगर इटौआ का सरकारी स्कूल बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रयास होगा कि इस स्कूल में शिक्षा की व्यवस्था जारी रहे। इसके लिए उच्च स्तर पर प्रयास करेंगे। - -रितेश चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष बगरैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed