फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   government relese 53 caror for city devloping

विकास के लिए खुला खजाना खर्च होंगे 53.51 करोड़

Sun, 07 Dec 2014 12:59 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 07 Dec 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए नगर परिषद ने खजाने का मुंह खोल दिया है। नगर परिषद विकास समेत कई योजनाओं पर 53.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर परिषद एडीएम प्रशासन/नगर परिषद प्रशासक अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों को नगर परिषद बोर्ड ने मंजूरी दी है। बैठक में नगर परिषद की वर्ष 2014-15 में अनुमानित आय 63.90 करोड़ के सापेक्ष 53.51 करोड़ रुपये खर्च का पुनरीक्षित बजट पास किया गया। शहर में होने वाले विकास कार्यों में सदर विधायक के प्रस्तावों को तवज्जोह दी गई है। इनमें सबसे अहम कन्या महाविद्यालय की स्थापना है। बैठक शुरू होने से पहले विधायक आबिद रजा की मौजूदगी में चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख स्थानों पर जनरेटर से पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। जाम से छुटकारे को शहर में लालपुल, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइंस, असरार चौराहा, खेड़ा नवादा, छह सड़का, दातागंज तिराहे पर संकेत लाइटें लगवाई जाएंगी। कचहरी, लालपुल, गोपाल टाकीज, पुलिस लाइंस, बड़ी ज्यारत पर आधुनिक यात्री शेड बनवाए जाएंगे। शहीदे बगदाद उसैदुहल कादरी की याद में डबल स्टोरी लाइब्रेरी का निर्माण मोहल्ला सोथा में भंडार कुआं के पास होगा। शहर में मच्छर नाशक दवाओं के छिड़काव के लिए नगर परिषद 14 स्प्रे मशीनों की खरीद भी करेगा। बैठक में ईओ विजय प्रताप सरल, शारदा यादव, अशोक गुप्ता, अशरफ अली, जीनत बी, हाजी अबूबक्र, सुमित कुमार, परवेज अली, पूरन सिंह राठौर, मोहम्मद सलीम, नजीब अहमद समेत कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा, जलकल अभियंता अनूप मिश्रा, मुकेश कुमार, आवेश कुमार, दिलीप साहू आदि रहे।
विज्ञापन

मथुरिया के नाम से बनेगा स्वागत द्वार
बदायूं। शहर विधायक आबिद रजा ने दिवंगत चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया के नाम पर स्वागत द्वार की स्थापना का प्रस्ताव रखा। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी। शहर विधायक ने कहा कि कन्या महाविद्यालय की स्थापना बेहद जरूरी थी। सपा सरकार ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.46 करोड़ से होगा गांधी पार्क का सुंदरीकरण
बदायूं। बोर्ड ने शहर के गांधी पार्क के सुंदरीकरण के लिए 1.46 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इसका काम भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। शहर विधायक ने कहा कि शहर में कोई पार्क नहीं है ऐसे में गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण जनहित में जरूरी है।
निर्माण कार्यों पर खर्च होंगे 6.50 करोड़
बदायूं। नगर परिषद शहर के वार्डों में सड़कों और नाला-नालियों के निर्माण पर 6.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सभासद इसके लिए अपने वार्डों में निर्माण कार्यों के प्रस्ताव दे सकते हैं। सड़कों और नाला-नालियों के निर्माण के लिए रकम को बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ईओ ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी
बदायूं। बोर्ड की बैठक के दौरान ईओ विजय प्रताप सरल ने शहर विधायक आबिद रजा की मौजूदगी में महिला सभासदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे बोर्ड की बैठक में हंगामा होने लगा। ईओ की टिप्पणी पर शहर विधायक भी खफा हो गए। उन्होंने ईओ को चेताया। इसके बाद ईओ विजय प्रताप सरल ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। महिला सभासद ने कहा कि ईओ विजय प्रताप सरन नगर परिषद को संभाल नहीं पा रहे हैं। इस पर ईओ ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसपर सभी महिला सभासद आग बबूला होकर हंगामा करने लगीं। विधायक के कहने पर ईओ ने माफी मांगी तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed