फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government high school gift to village Byor, funds released

Budaun News: गांव ब्योर को राजकीय हाईस्कूल की सौगात, धनराशि की अवमुक्त

Tue, 26 Aug 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Government high school gift to village Byor, funds released
बदायूं। ग्राम ब्योर में अब बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पहल पर शासन ने गांव में राजकीय हाई स्कूल खोलने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विद्यालय भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इसमें से 66 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस है। संस्था की ओर से गांव में जाकर जमीन के लिए का चयन करना शुरू कर दिया गया है। संस्था को मजरा मरुआ में जगह मिल गई। संस्था के अभियंता सऊद अंसारी के अनुसार निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। विद्यालय की स्वीकृति से ग्रामवासियों में उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके बच्चे पास ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर पाएंगे। वहीं, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि जनता से किए वायदे को हमने पूरा किया है। हाई स्कूल खुलने से आसपास के कई गांवों के बच्चों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed