फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government employee's son commits suicide by hanging

सरकारी कर्मचारी के बेटे ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Government employee's son commits suicide by hanging
बदायूं। कलक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी के बेटे ने बुधवार दोपहर अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। उसने खुदकुशी क्यों की, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। उसके खुदकुशी करने से परिवारवाले भी हैरान हैं। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई नहीं कराई है। शाम के समय युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति जिला प्रशासन के एक महत्वपूर्ण विभाग में तैनात हैं। उनकी पत्नी प्राथमिक स्कूल में अध्यापक हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह पढ़ाई लिखाई में अव्वल था। इंटरमीडिएट में उसके 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आए थे। इससे परिवार वाले भी उससे ज्यादा खुश थे। बुधवार दोपहर कर्मचारी अपने कार्यालय में ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी स्कूल गईं थीं। दोपहर के समय उनके बेटे ने अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। जब उनकी पत्नी स्कूल से वापस लौटीं। तब उन्होंने बेटे का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पर कलक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी भी घर पहुंच गए। जानकारी पर उनके कार्यालय के तमाम कर्मचारी आ गए। युवक के शव को फंदे से उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल में लॉक लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का अंगूठा लगाकर लॉक खोला। उसमें युवक के सारे सोशल मीडिया के एकाउंट डिलीट पाए गए हैं। उसने कुछ लोगों को मेसेज भी भेजा था लेकिन वे मेसेज बाद में डिलीट कर दिए गए थे। उसके कमरे में डायरी का एक पेज भी फटा मिला है। फिलहाल इस संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने शाम के समय बिना कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक का एक छोटा भाई है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है। घटना के दौरान वो भी घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed