{"_id":"5873d3bf4f1c1b577fba83dc","slug":"government-degree-college-training-of-personnel-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय डिग्री कॉलेज में होगा कार्मिकों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय डिग्री कॉलेज में होगा कार्मिकों का प्रशिक्षण
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे सभी आरओ, एआरओ, पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण आवास विकास कॉलोनी स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिए जाएंगे। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधानसभा बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर और दातागंज के सभी आरओ, एआरओ, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी पीठासीन अधिकारियों समेत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के मतदान कार्मिकों को दो पालियों में डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किस विधानसभा के कितने सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को किस पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक की ओर से दी जाएगी। डीएम ने कहा कि मतदान ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा अन्य चुनाव संबंधी कार्यों में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को भी ईवीएम ऑपरेट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके जादौन के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।