फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government alerted after finding five Corona patients

Budaun News: कोरोना के पांच मरीज मिलने के बाद शासन ने किया सतर्क

Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government alerted after finding five Corona patients
बदायूं। प्रदेश में रविवार को कोरोना के पांच मरीज मिलने के बाद शासन ने लोगों से सावधानी बरतने तो स्वास्थ्य विभाग को जांच का दायरा बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में भी कोरोना के मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में शासन ने लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इस संबंध में जारी की गई गाइड लाइन में कहा गया है कि थोड़ी सी सावधानी रखकर कोरोना के खतरे से बचा जा सकता है। जहां मरीज मिले हैं वहां मास्क अनिवार्य करते हुए दो गज की दूरी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था जैसी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से पहुंचने वालों की होगी निगरानी

जिले में कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई मामला नहीं है, लेकिन यहां भी अन्य राज्यों से आने वालों की निगरानी होगी। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अब्दुल सलाम ने बताया कि जल्द ही संदिग्ध लोगों की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
न मिलाएं हाथ, दूर से करें प्रणाम
चिकित्सकों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी रखकर कोरोना से बचा जा सकता है। कोरोना क्योंकि एक से दूसरे में फैलता है, इसलिए जरूरी है कि हाथ मिलाने से बचा जाए और सिर्फ प्रणाम किया जाए। फिजिशियन डाॅ. राजेश वर्मा ने लोगों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर दो गज की दूरी के नियम को अपनाने और मास्क लगाने पर जोर दिया। उन्होंने पानी अधिक मात्रा में पीने के साथ संतरे, नींबू का सेवन करने के लिए कहा। बोले-मौसम सर्द है, ऐसे में काड़ा पिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed