फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   governer

गवर्नर की पुत्रवधू ने किया दुग्धाभिषेक

Sun, 15 Feb 2015 11:47 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 15 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा ने रविवार को कछला गंगाघाट पर दुग्धाभिषेक किया। प्रेमलता के पति राजवीर सिंह की एटा लोकसभा सीट पर विजय के लिए पार्टी नेता शैलेंद्र कश्यप ने मनौती मांगी थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर में कछला गंगाघाट पर पहुंचीं। राजवीर सिंह एटा से भाजपा सांसद हैं। घाट पर दुग्धाभिषेक की प्रक्रिया वैदिक रीति-रिवाज से पूरी की गई। राजवीर सिंह की जीत की मनौती मांगते हुए पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कश्यप ने दुग्धाभिषेक कराने को बोला था।
विज्ञापन

दुग्धाभिषेक के लिए हालांकि सांसद राजवीर सिंह को भी कछला गंगाघाट पर पहुंचना था, लेकिन वह दिल्ली में पार्टी के कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से नहीं पहुंच सके। प्रेमलता के साथ पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, कासगंज भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष सीमा शाक्य, श्यामसुंदर, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed