Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Govardhan worshiped from house to house, distributed the Prasad of Annakoot

घर-घर पूजे गए गोवर्धन, बंटा अन्नकूट का प्रसाद

Wed, 26 Oct 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Govardhan worshiped from house to house, distributed the Prasad of Annakoot
शहबाजपुर में स्थित विश्व हरी मंदिर पर गोवर्धन पूजा करते लोग।
जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया त्योहार, भैया दूज आज
विज्ञापन

बदायूं। जिले भर में गोवर्धन भगवान की पूजा पूरी श्रद्धा से की गई। घरों में गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई गई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भी इस अवसर पर हवन-पूजन हुए और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। कुछ जगहों पर भैयादूज बुधवार शाम को भी मनाई गई, जबकि अधिकांश जगहों पर आज मनाई जाएगी।
दिवाली के बाद बुधवार को गोवर्धन भगवान की पूजा की गई। घरों की साफ-सफाई कर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उनकी पूजा की गई। शहर के मोहल्ला बजरंगनगर, नेकपुर, आवास विकास, लोची नगला समेत अन्य मोहल्लों में गोवर्धन पूजा की गई। शहबाजपुर में स्थित विश्वहरि मंदिर पर गोवर्धन पूजन सामूहिक रूप से हुआ। महिलाओं ने भजन गाए। सभी लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा की और आरती उतारी। कृष्ण एकादशी और दशहरे पर हुए कार्यक्रमों पर भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अनुज सक्सेना, निर्दोष सक्सेना, समीर सक्सेना, संजय, निर्भय सक्सेना, सरोज सक्सेना, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों में भी हुई गोवर्धन पूजा
उझानी। गोवर्धन भगवान का बुधवार की सुबह घरों में धार्मिक मान्यता के अनुरूप पूजन किया गया। पूजन के बाद मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित करने का क्रम शुरू हो गया। प्रसाद पाने के लिए शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। पंचमुखी हनुमान मंदिर, घंटा वाले बाबा के मंदिर, पुरानी अनाज मंडी में शिव मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर, बिजली वाले मंदिर आदि में भी प्रसाद बंटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। कोटरा स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, कुटी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमान गढ़ी, देववाणी, खैरी रोड स्थि बालाजी मंदिर, मोहल्ला संख्या दो देव किरन चौक स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर आदि पर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया।
बिसौली। मुख्य चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर दोपहर से ही प्रसाद पाने वालों की भीड़ लगी रही। यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश वार्ष्णेय, मंत्री प्रहलाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, पुजारी सुधीर कुमार तिवारी, गोविंद गुप्ता आदि का व्यवस्था में प्रमुख योगदान रहा। वहीं लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर, बिजलीघर स्थित शिव मंदिर में भी अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।

चार सौ रुपये तक बिक गया गोला
बदायूं। सूर्यग्रहण के प्रभाव के कारण इस बार भैया दूज का त्योहार दो दिन बाद मनाया जाएगा। पं. गिरीश शर्मा के अनुसार बुधवार की दोपहर 02:43 मिनट से भैयादूज शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को अतिशुभ मुहूर्त दोपहर 12:46 तक रहेगा। साथ ही पूरे दिन भैयादूज मनाया जाना शुभ रहेगा। हालांकि बुधवार को इसे मनाने वालों की संख्या काफी कम रही। अधिकांश जगहों पर बृहस्पतिवार को भैयादूज मनाई जाएगी। इसके लिए मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। चूंकि त्योहार पर गोले के साथ विवाहित बहनों द्वारा भाई का तिलक करने की परंपरा है इसलिए गोले के दाम भी चार-पांच दिनों में दोगुने तक पहुंच गए। जो गोला एक सप्ताह पहले 170 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था वही बुधवार को 250 से 400 रुपये प्रति किलो बिका। संवाद

भगवान श्रीकृष्ण ने दिया था  गो-संवर्धन का संदेश
उझानी। शांतिकुंज से जुड़े संजीव कुमार शर्मा ने प्रखर बाल संस्कारशाला में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जगत के पालनहार हैं। उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर पूरे ब्रज की रक्षा की थी। उन्होंने विश्व हरीतिमा संवर्धन और गो-संवर्धन का संदेश भी दिया था। इसलिए गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है। संस्कारशाला के बच्चों में आरती शर्मा, रीना, सौम्या, मृत्युंजय, हेमंत और कल्पना आदि ने भजन-कीर्तन भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed