फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gotha look for special classes in school

गोठा के स्कूल में लग रही विशेष कक्षाएं

Thu, 09 Jun 2016 09:04 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Gotha look for special classes in school
school
कोई व्यक्ति अपने मन में कुछ करने की ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में ऐसा ही कुछ करदिखा रहे हैं इस विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार वार्ष्णेय। जहां सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं जून की छुट्टियों का इंतजार करते हैं, वहीं वार्ष्णेय जून माह में भी छात्र-छात्राओं को विशेष शिक्षण दे रहे हैं। बीएसए की अनुमति लेकर वे प्रति दिन सुबह सात से नौ बजे तक कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी भाषा का उपचारात्मक शिक्षण व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए अंग्रेजी विषय में पारंगत करने का प्रयास कर रहे हैं। जून में भी विद्यालय में 50-60 छात्र-छात्राएं विद्यालय आ रहे हैं। उनकी लगन व मेहनत का ही परिणाम है कि तीन वर्षों के प्रयास के फलस्वरूप विद्यालय में दोगुना नामांकन हुआ है। विज्ञान की विकसित प्रयोगशालाएं हैं। बेहद आकर्षक मीना मंच है। कक्ष शिक्षण अधिगम सामग्री से परिपूर्ण है। बिना बाउंड्रीवाल के विद्यालय में किचन गार्डन व पेड़-पौधों से विद्यालय की हरियाली देखते ही बनती है। विद्यालय में सामुदायिक सहयोग सेे बच्चों पर आई कार्ड, जेनरेटर, सबमर्सिबल, साउंड सिस्टम, ट्री गार्ड खुद जुटाई हैं। प्रबंध समिति अध्यक्ष वेदपाल सिंह के अनुसार शिक्षक वार्ष्णेय ने विद्यालय को नया जीवन प्रदान किया है। वे विद्यालय को पूजा स्थल मानकर सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed