{"_id":"5dfa72668ebc3e87c67ec092","slug":"goshala-badaun-news-bly3886340149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला से मिलेगी जैविक खाद, बनेगी वर्मी कंपोस्ट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला से मिलेगी जैविक खाद, बनेगी वर्मी कंपोस्ट यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन ने प्रत्येक राजस्व गांव में वर्मी कं पोस्ट यूनिट लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद में वर्मी कं पोस्ट यूनिट लगाए गए, लेकिन मौजूदा स्थिति में उनके क्या हालात है यह किसी से नहीं छिपे हैं। इस बार डीएम ने प्रत्येक गोशाला में वर्मी कं पोस्ट यूनिट लगाने के लिए सीवीओ को निर्देेश दिए हैं। निर्देश मिलने के बाद में सीवीओ द्वारा इसको लेकर तैयारी की जाने लगी है। वर्मी कं पोस्ट यूनिट मनरेगा के माध्यम से बनवाए जाएंगे। इसके बाद में लोगों को गोशालाओं से जैविक खाद मिला करेगी।
केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। उनकी तरफ से लगातार उन योजनाओं को चलाया जा रहा है, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। वहीं सरकार किसानों को रासायनिक खादों से हटाकर दोबारा जैविक खाद की तरफ बढ़ा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले के प्रत्येक राजस्व गांव में एक-एक वर्मी कं पोस्ट यूनिट बनाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश मिलने के बाद जिले में वर्मी कं पोस्ट यूनिट बनाए गए, लेकिन मौजूदा स्थिति में अधिकांश जगहों पर इनके नामोनिशान तक मिट चुके हैं। वहीं शासन के निर्देशों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने ग्रामीण क्षेत्र में बनी सभी गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनवाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार जादौन को निर्देशित किया है। डीएम ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में बनी 224 गोशालाओं में मनरेगा के माध्यम से वर्मी कं पोस्ट यूनिट का निर्माण कराया जाए।
डीएम के निर्देश मिलने के बाद में इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सभी गोशाला संचालकों को भी इसके बारे में व अवगत करा दिया गया है, ताकि समय से ये बनकर तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
-डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
सभी गोशालाओं में वर्मी कं पोस्ट यूनिट बनाने के लिए सीवीओ को निर्देशित किया है, साथ ही निर्देश दिए हैं कि यह काम मनरेगा के तहत कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कुमार प्रशांत, डीएम