फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gorakhpur blasts thundered on Kashyap , Nishad community

गोरखपुर कांड पर गरजा कश्यप, निषाद समाज

Mon, 15 Jun 2015 08:27 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 15 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन

गोरखपुर में उठी कश्यप, निषाद समुदाय की आरक्षण की मांग और वहां मारे गए अखिलेश कश्यप के मामले में आक्रोश जताया गया। इसी समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सपा सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया। लोगों ने गोरखपुर की मांग दोहराई कि पुलिस फायरिंग में मारे गए अखिलेश को शहीद करार देते हुए, उनके परिवार को 50 लाख रुपये सहायता दी जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

विज्ञापन

कश्यप, निषाद आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में पूर्व घोषणा के अनुसार मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन कर कश्यप समाज की 16 उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की पुरजोर मांग की गई। कहा गया कि आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए इन उप जातियों को संविधान 340 (1) के तहत प्रावधान के तहत अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। गोरखपुर के आरक्षण समर्थन में किए गए आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

ज्वाला प्रसाद कश्यप की अध्यक्षता और दर्जा राज्यमंत्री रहे हीरालाल कश्यप की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। दोनों नेताओं ने कश्यप समाज की 16 उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की पुरजोर मांग उठाई। फर्रुखाबाद से आए नारद कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश का समाज इस मामले में पीछे हटने वाला नहीं है। वरिष्ठ नेता चंद्रपाल कश्यप, मनोज कश्यप, वीरेंद्र पाल कश्यप एडवोकेट, नेकपाल कश्यप एडवोकेट, नाथूराम कश्यप, जितेंद्र कश्यप, राजेश्वर सिंह कश्यप राजू, राघवेंद्र कश्यप, राम खिलाड़ी कश्यप, अशोक राना आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ओम प्रकाश कश्यप, हरिओम कश्यप, धीरपाल कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, सुंदरलाल कश्यप, उमेश चंद्र, राम किशोर कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, खुन्नू लाल कश्यप, रमेश चंद्र, रामचंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed