फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods worth lakhs stolen from five closed houses

Budaun News: पांच बंद घरों से लाखों का सामान चोरी

Sun, 05 Oct 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from five closed houses
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के चंदोखा गांव के पांच घरों से लाखों रुपये के सामान की चोरी की गई। बंद घरों में चोर छतों के रास्ते घुसे और कीमती सामान उठा ले गए। इन घरों में रहने वाले मजदूरी करने हरियाणा गए थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अवनीश सिंह ने बताया कि चंदोखा गांव के धर्मवीर, नन्हे, प्रकाश, लाल बहादुर और हेमराज परिवार सहित एक माह पहले मजदूरी करने हरियाणा गए थे। यह लोग सोने-चांदी के जेवर और नकदी घरों के अंदर जमीन में गाड़कर और दरवाजों पर ताले लगाकर गए थे। बृहस्पतिवार को नन्हे अपने परिवार के साथ वापस आया। दरवाजा खोलकर जब यह लोग मकान में गए तब इन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद मोहल्ले वालों ने दीवार फांद कर बाहर गए अन्य लोगों के मकानों को देखा तो सभी घरों के अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे और जगह-जगह किसी नोकदार वस्तु से गड्ढे किए हुए थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बाकी परिवार भी गांव लौट आए और सभी ने चोरी होने की बात कही। धर्मवीर की ऊषा ने बताया कि उसने समरेर गांव में एक प्लांट खरीदा है, उसका एडवांस देने के लिए एक लाख रुपया रखा था और अपने जेवर के अलावा दो विवाहित लड़कियों के जेवर भी थे। लगभग चार लाख की की चोरी हो गई। चोरी कब हुई है इसका अंदाज किसी को नहीं है। पीड़ितों तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed