फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods sold on the sidewalk in the city of death

शहर में फुटपाथ पर बिक रहा मौत का सामान

Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Goods sold on the sidewalk in the city of death
तेजाब - फोटो : अमर उजाला
बिना आईडी कार्ड के नाबालिगों को तेजाब की बिक्री 
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की बंदिश के बाद भी शहर में तमाम स्थानों पर फुटपाथ पर तेजाब बिक रहा है। दुकानदार खुलेआम मौत का सामान बेच रहे हैं। पहचान पत्र की बात तो छोड़िए नाबालिगों को भी आसानी से तेजाब मिल जाता है। जिम्मेदार महकमे इस पर गौर नहीं करते। चंद रुपयों के लालच में दुकानदार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी ठेंगा दिखा रहे हैं।
देश में बढ़ते एसिड अटैक के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में तेजाब की खुली बिक्री पर रोक लगा दी थी। यह भी आदेश दिया था कि तेजाब की खरीद करने वालों का रिकार्ड दुकानदार अपने पास रखेंगे। बिना पहचान पत्र के किसी को तेजाब की बिक्री नहीं की जाएगी। इसके बावजूद शहर में जगह-जगह फुटपाथ पर खुलेआम तेजाब की बिक्री हो रही है। भले ही यह तेजाब टॉयलेट और बाथरूम को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता हो, लेकिन यह हथियार भी बन सकता है। जिले में भी एसिड अटैक के कई मामले सामने आ चुके हैं। अगर कोई एसिड अटैक का मामला होता है तो कुछ दिनों के लिए फुटपाथ पर इस मौत के सामान की बिक्री पर रोक लग जाती है। बाद में फिर से खुलेआम बिक्री शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन

 
विशेषज्ञ की राय-
तेजाब की खुली बिक्री गैर कानूनी है। इस पर रोक लगानी चाहिए। तेजाबी हमला बेहद घातक होताक है। इससे आंखों की रोशनी जा सकती है। इतना ही नहीं तेजाबी हमले का शिकार लोगों के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक की जरूरत पड़ जाती है। अगर कोई इस तेजाब को पी लेता है तो उसकी मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेश वर्मा, ईएमओ जिला अस्पताल/फॉरेंसिक एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed