फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Good roads will change fortune of adauli

सड़कों की जरूरत हो पूरी तो चमके ‘अढौली’ की किस्मत

Mon, 19 Feb 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 19 Feb 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Good roads will change fortune of adauli
Adauli
चंद कदम पर रेलवे स्टेशन और थोड़ा आगे बढ़ो तो सरकारी मुलाजिमों के दफ्तर लेकिन नगर की सबसे करीब की ग्राम पंचायत अढौली को नजदीक होने का वह फायदा नहीं मिल पाया जिसकी वह वास्तविक हकदार हैं। करीब साढ़े पांच हजार आबादी वाली इस ग्राम पंचायत में ज्यादातर परिवार पढ़े-लिखे हैं। प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और सचिवालय भी गांव में है। बस जरूरत है तो अच्छी सड़कों की। ग्रामीणों की डिमांड के अनुरूप चार हजार मीटर सीसी रोड के लिए ग्राम पंचायत को धन मिल जाए तो अढौली के बाशिंदों की किस्मत चमक उठेगी। 
विज्ञापन

अढौली की जमीनी हकीकत के अनुरूप ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से करीब दो साल पहले प्रधान अनिल कुमार साहू ने जो खाका तैयार किया है, उसके मुताबिक- गांव में सबसे पहले सीसी सड़कों  के लिए धन चाहिए। गांव के 70 फीसदी हिस्से में सड़कें तो हैं लेकिन उनमें आधे से ज्यादा खस्ताहाल हो चुकी हैं। चार हजार मीटर सीसी सड़क की मांग कर चुके प्रधान कहते हैं कि ग्रामनिधि में इतना धन नहीं आता कि सभी सड़कों को चकाचक करा दिया जाए। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय सांसद और इलाके के विधायक से भी गुजारिश करने का मन बना लिया है। विद्युतीकरण के लिए चयनित इस गांव में लाइट पहले से हैं लेकिन कनेक्शनधारकों के लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर नहीं है। प्रधान ने बताया कि अफसरों की नजर-ए- इनायत हो जाएं तो गलियारे जगमग हो उठेंगे। प्रधान साहू ने बताया कि एक बारातघर और कर्मशाला के निर्माण के लिए ब्लॉक स्तर के अफसरों से भी संपर्क साधा गया है। उम्मीद है कि नतीजा सार्थक होगा। 19 सौ पांच वोटर संख्या वाले गांव में दो सौ महिला-पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन, 50 महिलाओं को विधवा पेंशन और 10 दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के साथ करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई है। जरूरत तो सौ महिला पुरुषों को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास की भी है। इसके बाद तो पूरा गांव पक्के मकानों वाला हो जाएगा। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी करा दे मेनरोड का जीर्णोद्धार 
रेलवे स्टेशन के पास से अढौली होकर एक दर्जनों गांवों के लिए डॉमरीकरण की सड़क है। सड़क करीब पांच साल से खस्ताहाल है। पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र वाली सड़क को लेकर प्रधान कहते हैं कि राज्य सरकार ने गड्ढामुक्त सड़क के लिए जो कार्ययोजना तैयार की है, उसमें मेन रोड का नंबर आ गया तो कायाकल्प हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरते-हाल 
कुल आबादी- 5550 
वोटर- 1905 
परिवार- 750 
शौचालय- 200 
जॉबकार्ड- 405 
-सड़क- 
सीसी रोड- 450 मीटर 
इंटरलॉकिंग- 325 मीटर 
खडंजा- 3000 मीटर 
-लाभार्थी- 
प्रधानमंत्री आवास- 14 
वृद्धावस्था पेंशन- 115 
विधवा पेंशन- 35 
दिव्यांग पेंशन- 12 
जॉब कार्ड- 435 
बारात घर- 01 
पंचायत घर- 01 
सचिवालय- 01 


ग्राम निधि से जो धन प्राप्त होता है, उसका सदुपयोग करके ही गांव को बेहतर बनाया गया लेकिन अब भी बहुत ऐसे काम बचे हैं जिन्हें कराने के लिए सांसद और विधायक निधि से धन की आवश्यकता है। चूंकि गांव शहर के नजदीक है, सो सुविधा भी बेहतर होनी चाहिए। इसके लिए अफसरों के सामने भी डिमांड रख दी है।
- अनिल कुमार साहू, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed