फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Go dharna site from farmers Receive DC and Eldim

धरनास्थल जाकर किसानों से मिले डीसीओ और एलडीएम

Mon, 11 Jan 2016 06:43 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 11 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Go dharna site from farmers Receive DC and Eldim

विज्ञापन
समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा भाकियू और बीकेडी का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को डीसीओ और एलडीएम ने पहुंचकर किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए आंदोलन खत्म करने को कहा, लेकिन किसान नेताओं ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उन्हीं के निर्देशन में समाप्त हो सकता है। इसलिए वह धरना समाप्त नहीं कर सकेंगे।

भाकियू और बीकेडी संयुक्त रूप से मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। इसमें गन्ना किसानों का भुगतान और किसानों को केसीसी आदि में हो रही परेशानियों को उठाया गया है। यहां बता दें कि डीसीओ डीके सैनी और एलडीएम चारु भट्टाचार्य धरनास्थल पर गए और समस्याएं सुनने के बाद उनकी मांगों के संबंध में निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने उनके आश्वासन के बाद कहा कि किसानों की टीम गन्ना सेंटरों को चेक करेगी और खुद ही गन्ना समस्या हल करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के आह्वान पर धरना बताया और कहा कि धरना भी तभी खत्म होगा, जब वह चाहेंगे। मंडल उपाध्यक्ष चौ. सौदान सिंह ने कहा कि जबतक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर नरेंद्र सक्सेना, रामाशंकर, राजू सैफी, बाबू खां, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed