फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girls will get Rani Laxmibai self-defense training

Budaun News: बालिकाओं को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Fri, 22 Aug 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Girls will get Rani Laxmibai self-defense training
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में अब बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए खेल अनुदेशक व व्यायाम शिक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक विद्यालय में चयनित प्रशिक्षक 24 दिनों तक छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाना, शारीरिक रूप से मजबूत बनाना और सामाजिक सुरक्षा की भावना विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को न केवल आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई जाएंगी, बल्कि मानसिक दृढ़ता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की छात्राओं को समान रूप से लाभ मिलेगा। खासकर उन विद्यालयों में जहां संसाधनों की कमी है। वहां यह कार्यक्रम एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाएगी, ताकि प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षण का लाभ अधिक से अधिक छात्राओं तक पहुंचे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद बालिकाओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed