फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girls News

छात्राओं को दी असुरक्षित माहौल में सुरक्षित रहने की जानकारी

Wed, 03 Jul 2019 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
girls News
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के अध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह ने बालिकाओं को बताया कि किस प्रकार वे असुरक्षित माहौल में सुरक्षित रह सकती हैं। उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई। बाल विवाह के प्रति भी बालिकाओं को जागरूक किया गया। बाल मित्र थाना प्रभारी रेनू त्यागी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 101, 1098 आदि के बारे में बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर बालिकाएं इस नंबर पर फोन कर सकती हैं। जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। इसके अलावा यूनिसेफ के महेंद्र सिंह, नारायणदेव, रेनू गहलौत, कमलेश सिंह आदि ने भी छात्राओं को कई उपयोगी जानकारी दीं। प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने आभार जताया। अंत में सहायक अध्यापिका ममता सिंह के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed