{"_id":"66fc8798f0e606218e08e3c4","slug":"girls-dead-body-found-hanging-family-members-absconded-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126946-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवती का फंदे पर लटका मिला शव, परिजन हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवती का फंदे पर लटका मिला शव, परिजन हुए फरार
Wed, 02 Oct 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात को एक लड़की का शव फंदे से लटका मिला।पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भागे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मूसाझाग थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या कर दी गई है। उसके शव को रात में परिजन चोरी छिपे अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे हैं। पुलिस गांव पहुंची। जहां पुलिस को एक युवती का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण की 19 वर्षीय बेटी की मृत्यु की सूचना पर गांव पहुंच कर जांच की गई है। मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि लड़की डेढ़ महीने पहले गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। परिजन ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। कुछ समय बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। तब लड़की ने बयान दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से गई थी। इसके बाद उसे परिजन के साथ भेज दिय
विज्ञापन
लड़की का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी