फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girls are becoming stronger by getting self-defense training

Budaun News: आत्मरक्षा का प्रशिक्षण पाकर सबल हो रहीं बालिकाएं

Sun, 24 Aug 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girls are becoming stronger by getting self-defense training
आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं बालिकाएं। संवाद
कादरचौक। कादरवाड़ी राजकीय हाईस्कूल में शनिवार को छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने और सबल बनने की प्रेरणा दी गई। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षक मंजू कुमारी व बाबूराम ने बालिकाओं को प्रशिक्षित किया। उन संसाधनों की भी सीख दी गई, जिनके प्रयोग से वह अपना बचाव कर सकें। प्रशिक्षकों ने इन्हें ब्लॉक पंच व पावरफुल किक सिखाया। इसके अलावा गले, कमर, बालों, और हाथों की पकड़ आदि से कैसे खुद को छुड़ा सकते हैं, इसका भी अभ्यास कराया। तकनीकी ज्ञान कराया गया। आपदा की स्थिति में किस तरह पैन या पेंसिल को छात्राएं हथियार बना सकती हैं। इसके साथ ही कटर, दुपट्टा, कड़ा, धूल, मिट्टी, पत्थर, बोतल, छोटा चाकू एवं स्प्रे को हथियार के रूप में प्रयोग करने की जानकारी दी। इसका अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य विकास सक्सेना ने बताया कि बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति सजगता हुई है। उन्हें शारीरिक व मानसिक मजबूती भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed