फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl thrown from roof after rape, condition critical

Budaun News: दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका, हालत गंभीर

Thu, 28 Mar 2024 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Girl thrown from roof after rape, condition critical
अलापुर(बदायूं)। कस्बे में मंगलवार रात शौच के लिए निकली किशोरी को अगवा कर प़ड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म कर छत से फेंक दिया। उसके पैरों में गंभीर चोटें लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता का कहना है कि मंगलवार रात वह अपने मकान में सो रहे थे। नजदीक में ही उनका एक प्लॉट है। उसमें शौचालय बना है। रात करीब एक बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो वह उसे तलाश करने निकले। आरोपियों के मकान के नजदीक पहुंचे तो बेटी दूसरे प्लॉट में घायल अवस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि वह शौच करने के लिए घर से निकली तभी पड़ोस का युवक अपने भाई की मदद से अगवा कर अपने मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। उसके पैरों में गंभीर चोट आई है। रात में ही परिजन किशोरी को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें दोनों पर अगवा करने और एक पर दुष्कर्म कर छत से फेंकने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--------
- पिता की तहरीर के आधार पर दो सगे भाईयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed