{"_id":"65c54b4035d642a5420a4504","slug":"girl-student-dies-due-to-collision-with-pickup-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113153-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे में बृहस्पतिवार रात पिकअप की टक्कर से 12 वर्षीय छात्रा आस्था की मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली है।
नगर में पिंदारा रोड पर भगवान सिंह के घर में सुनीता किराये पर रहती हैं। उनका पति से विवाद चल रहा है। उनकी बेटी आस्था कस्बे के एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। वह बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार में आई पिकअप ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से पिकअप छोड़कर भाग गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सुनीता भी मौके पर पहुंच गईं। परिवार वाले छात्रा को इलाज के लिए चंदौसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद