फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl Murdered Her Dead Body Dumped by Roadside in Budaun

Budaun News: युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, गले पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 Apr 2026 12:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Apr 2026 12:15 PM IST
सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक युवती का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Girl Murdered Her Dead Body Dumped by Roadside in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवती की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिसैया नगला के पास बदायूं-कादरचौक मार्ग पर पश्चिम दिशा की ओर सड़क किनारे करीब 21 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई। मौके से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे युवती की पहचान हो सके। 

विज्ञापन

गले पर चोट के निशान 
पुलिस के मुताबिक युवती शादीशुदा प्रतीत हो रही है। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या करने के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है। गले पर स्पष्ट चोट और दबाव के निशान मिलने से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटनास्थल से पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। शव के पास से दूसरी महिला की चप्पल भी बरामद हुई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वारदात में किसी अन्य महिला की भी मौजूदगी रही होगी, जो जल्दबाजी में अपनी चप्पल वहीं छोड़ गई।

मृतक युवती प्लाजो और सूट पहने हुए थी। उसके दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था। उसके घुटनों पर रेत लगी होने से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को कहीं और से लाकर यहां डंप किया गया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट का भी मिलान कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed