फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl jumped from the bridge into the ganga river in budaun

Budaun: मुझे भाई के पास जाना है... यह बोलकर पुल से गंगा में कूदी किशोरी, परिवार संग स्नान करने आई थी

Fri, 15 Nov 2024 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 06:20 PM IST
सार

बदायूं के अटैना घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान करने आई किशोरी पुल से नदी में कूद गई। गोताखोर शाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
girl jumped from the bridge into the ganga river in budaun
किशोरी की तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को गंगा स्नान करने अटैना घाट पर परिवार के साथ आई किशोरी ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसकी तलाश में गोताखोर लगाए गए। शाम तक किशोरी का पता नहीं चला। उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव लिलवां निवासी गप्पू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गंगा स्नान को आए अटैना घाट पर आए थे। गंगा में स्नान करने के बाद गप्पू की 16 वर्षीय बेटी ऊषा अपनी बड़ी बहन के साथ अटैना पुल पर पहुंच गई। उसने अचानक पुल से गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


किशोरी को नहीं चला पता
छोटी बहन ने शोर मचाया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तमाम लोग जुट गए। आनन-फानन गोताखोरों को मौके पर बुला लिया गया। थाना पुलिस किशोरी की तलाश में जुटीं, लेकिन छह बजे तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष ऊषा के भाई की सर्पदंश से मौत हो गई थी, जिससे परिवार सहित ऊषा को गहरा सदमा लगा। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहती थी। उसकी बड़ी बहन का कहना है कि आज गंगा स्नान के दौरान भी वह बोल रही थी, मुझे अपने भाई के पास जाना है। इसी अवसाद में उसने गंगा में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed