फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl dies due to collision with DCM

Budaun News: डीसीएम की टक्कर से बच्ची की मौत

Thu, 23 Feb 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to collision with DCM
फैजगंज बेहटा। कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खेत से आलू बीनने गई आठ वर्षीय बच्ची डीसीएम की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर चंदौसी के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार को फैजगंज के वार्ड नौ निवासी फहीम की आठ वर्षीय पुत्री राहीन खेत पर आलू बीनने जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। परिजन बच्ची को लेकर आनन-फानन चंदौसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। किसी ने परिजनों को बताया कि डीसीएम बिसौली के निवर्तमान चेयरमैन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजन शव लेकर थाने पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि बाद में डीसीएम मालिक के आने पर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये में समझौता करा दिया। समझौता होने पर मृतका के परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed