{"_id":"6591a9cfa593d508b1087058","slug":"girl-dies-after-drinking-pesticide-in-lieu-of-medicine-badaun-news-c-123-1-sbly1004-10815-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दवा के धोखे में कीटनाशक पीने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दवा के धोखे में कीटनाशक पीने से बालिका की मौत
विज्ञापन
कादरचौक की घटना, बालिका को कई दिनों से आ रहा था बुखार
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी में रविवार शाम दवा के धोखे में कीटनाशक पीने से सात वर्षीय बालिका नेहा की मौत हो गई। उसे पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ग्राम कादरबाड़ी निवासी नेहा पुत्री दुर्गपाल को पिछले छह दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले रविवार दोपहर ही उसे दवा दिलवाकर लाए थे। उनके मुताबिक डॉक्टर ने बालिका को सिरप दिया था। डॉक्टर ने बताया था कि उसे चार-चार घंटे के अंतराल पर पिलाना है। शाम करीब छह बजे परिवार वाले अपने कार्यों में व्यस्त थे। तभी बालिका ने धोखे में सिरप के स्थान पर कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वह तुरंत बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन यहां आने के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी।