फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl consumed poisonous substance in the market

Budaun News: युवती ने सरेबाजार खाया जहरीला पदार्थ, बोली- वह अब जीना नहीं चाहती

Tue, 16 Apr 2024 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। सड़क किनारे उसे उल्टी करता देखकर पुलिसवालों ने पूछताछ की तो कहने लगी, वह अब जीना नहीं चाहती है। 

विज्ञापन
girl consumed poisonous substance in the market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार शाम ई-रिक्शा से बाजार आई और जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर कोतवाली व अस्पताल गेट के सामने सड़क पर उल्टियां करने लगी। नजर पड़ने पर पुलिस कर्मियों ने पूछा तो कहने लगी- वह जीना नहीं चाहती। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


मामला शाम साढ़े छह बजे का है। कोतवाली क्षेत्र एक गांव स्थित अपने मायके में होली से पहले से रह रही करीब 18 वर्षीय विवाहित युवती ने पुलिस कर्मियों को जहर खा लेने की वजह तो नहीं बताई, लेकिन सड़क किनारे उल्टियां करते देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने उसके भाई और पति को सूचना दे दी। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने युवती से जहर खाने की वजह पूछी तो उसने बस इतना कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती है। शाम को युवती की अपने भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह ई-रिक्शा से उझानी आ गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हालत अब खतरे से बाहर है। उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed