Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl committed suicide after her parents marriage fixed with an older man in budaun

Budaun News: परिजनों ने 12 साल बड़े युवक से तय किया रिश्ता, नाखुश युवती ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Fri, 27 Jun 2025 08:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 08:41 PM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र की रहने वाली युवती का रिश्ता उसके परिजनों ने 12 साल बड़े युवक से तय किया था। इस रिश्ते से युवती नाखुश थी। इसके चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। 
 

विज्ञापन
girl committed suicide after her parents marriage fixed with an older man in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में उम्र से 12 साल बड़े युवक के साथ रिश्ता तय करने से क्षुब्ध युवती ने कुंडे में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन फंदे से शव उतराने के बाद घर से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग से बताया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने अपनी बेटी (18) का रिश्ता कुछ दिन पहले उसहैत क्षेत्र के एक युवक के साथ रिश्ता तय कर दिया था। युवक की उम्र 30 साल है। युवती ने अधिक उम्र के युवक से शादी करने से मना कर दिया था। इसके चलते उसकी अपने माता-पिता से अनबन चल रही थी। युवती शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी थी। परिजन हर हाल में उस पर शादी करने का दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन


कमरे में फंदे से लटका मिला शव 
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसके माता पिता घर से बाहर थे। इसी बीच युवती ने कमरे के अंदर कुंडे से फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। माता पिता जब घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी थी। उन्होंने बेटी को फंदे से उतारा। इस बीच पुलिस की कार्रवाई से दहशत में आए माता पिता घर से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कथावाचक के जाल में फंसे कई ग्रामीण, नकदी-जेवर गंवाए, जमीन भी कर दी नाम, सच पता चला तो उड़े होश

घर में बुजुर्ग दादी रह गई थी। उनके रोने बिलखने की आवाज पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी के साथ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। उसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया।

Trending Videos

युवती को अगवा कर ले गया था पड़ोस का युवक
युवती के पिता ने पिछले महीने गांव के ही पिंकू के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 मई को युवती बरेली में मिली थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट में युवती ने आरोपी के खिलाफ अगवा करने के बयान दिए थे। इस कारण वह अभी जेल में है। 26 मई को कोर्ट ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद ही परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल पर युवती के परिजन नहीं मिले थे। पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आने के बाद उसने भी पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed