{"_id":"66cfc64efefbea59db0c3424","slug":"gift-given-to-student-for-giving-correct-answer-instructions-to-remove-principal-if-deficiencies-are-found-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124876-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सही जवाब देने पर छात्र को दिया गिफ्ट, कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सही जवाब देने पर छात्र को दिया गिफ्ट, कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक को हटाने के निर्देश
Thu, 29 Aug 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण के दौरान भोजन चेक करतीं डीएम निधि श्रीवास्तव।स्रोत-
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग व सिमरिया का निरीक्षण किया। नरऊ बुजुर्ग के निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही मिलने पर डीएम ने बीएसए को प्रधानाध्यापक को हटाने के निर्देश दिए। वहीं, पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर देने पर छात्र को बोतल पुरस्कार स्वरूप दी।
प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि वहां साफ सफाई की व्यवस्था समुचित नहीं है। उपस्थिति का विवरण भी उपलब्ध नहीं मिला। अधिकारियों के पदनाम, संपर्क नंबर से संबंधित वॉल पेंटिंग भी वहां नहीं थी। बर्तन गंदे थे और मध्यान्ह भोजन भी मानक अनुरूप नहीं था। डीएम ने प्रधानाध्यापक से आई कार्ड के बारे में पूछा तो बताया कि वह घर पर भूल आई हैं। वॉश बेसिन का पाइप नहीं था, आसपास गंदगी थी। पुस्तकालय का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया और हाउसहोल्ड सर्वे से संबंधित कार्य का विवरण भी नहीं मिला। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को यहां से हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान एक छात्र से पेशेंट की स्पेलिंग व हिंदी में अर्थ पूछा। सही जवाब देने पर डीएम ने छात्र को मिल्टन की बोतल पुरस्कार स्वरूप दी।
इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सिमरिया का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई ठीक मिली। लेकिन वॉश बेसिन ठीक नहीं था। पत्रावलियां भी मौजूद मिली। डीएम ने शिक्षकों को शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।