फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ghotala

पावर कॉरपोरेशन में चेक घोटाले की जांच को समिति गठित

Thu, 07 Nov 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
ghotala
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन में कुछ दिनों पहले लाखों का घोटाला सामने आया था। दर्जनों उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने के नाम पर उनसे नकदी लेकर विभाग में फर्जी चेक लगा दिए गए थे। शिकायत मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद न तो बिलिंग एजेंसी ने और न ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की थी। अब लखनऊ मुख्यालय स्तर से तीन सदस्यीय समिति गठित कर घोटाले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 11 अक्तूबर को पावर कॉरपोरेशन के कार्यालय में पहुंचकर तीन लोगों को रंगेहाथ रुपयों का हेरफेर करते पकड़ा था। तीनों बिलिंग एजेंसी के माध्यम से उपभोक्ताओं के बिल जमा करने का काम करते थे। आरोप है कि जो उपभोक्ता नकद धनराशि लेकर बिल जमा करने आते थे, ये लोग उनकी नकद धनराशि लेकर उतने ही रकम का फर्जी चेक बनाकर उनके बिल में लगा देते थे। चेक बाउंस होने के कारण उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो पाते थे। उनका पिछला बिल अगले बिल में जुड़कर आता था। इस तरह तीनों लोग बिलिंग एजेंसी के कुछ अन्य लोगों की मदद से लाखों रुपये हजम चुके थे। जब ऐसे मामलों की शिकायतें आईं तो एक्सईएन वाईएस राघव ने पुलिस को सूचना देकर तीनों युवकों को पकड़वा दिया थे। पुलिस तीन दिन तीनों लोगों को थाने में बैठाए रही लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

खासबात ये रही कि न तो बिलिंग एजेंसी और न ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की जहमत उठाई थी। तब से मामला ठंडा पड़ा था। अब इस मामले की जांच को लखनऊ स्तर से तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी वाईएस राघव और लेखाधिकारी डिवीजन फर्स्ट मुकेश कुमार शामिल किए गए हैं। बहरहाल ये समिति अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। टीम ने जांच शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले की जांच को लखनऊ से तीन सदस्यीय कमेटी गठित हुई है। जिन लोगों ने उपभोक्ताओं के रुपयों का गबन किया है, उन्होंने कुछ लोगों के रुपये वापस कर उनका बिल भी जमा करा दिया है। जबकि कुछ लोग अभी शिकायत करने आए ही नहीं है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। - वाईएस राघव, एक्सईएन प्रथम, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed