{"_id":"6987963c0467ebbef900ba3a","slug":"getting-a-driving-license-will-be-difficult-testing-track-will-be-inaugurated-soon-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156723-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा मुश्किल, जल्द होगा टेस्टिंग ट्रैक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा मुश्किल, जल्द होगा टेस्टिंग ट्रैक का उद्घाटन
Sun, 08 Feb 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले में टेस्टिंग ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। इसी सप्ताह इसका उद्घाटन होगा। इसके बाद ट्रैक पर टेस्ट में पास होने पर लाइसेंस जारी किया जाएगा।
शहर से करीब सात किलोमीटर दूर ड्राइविंग ट्रैक दो माह पहले बनकर तैयार हो गया है। उसका संचालन अभी नहीं शुरू हो सका है। अब इसी सप्ताह इस ट्रैक का शुभारंभ करने की संभावना है। विभाग की मानें तो इसकी तैयारी कर ली गई है।
सड़क सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं, मगर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में कोई सतर्कता नहीं दिख रही। आलम यह है कि बिना ड्राइविंग टेस्ट लिए ही जिले में धड़ल्ले से दोपहिया, चार पहिया वाहनों के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। रोजाना 50 से अधिक परमानेंट व 100 से अधिक लर्निंग लाइसेंस जारी हो रहे हैं, लेकिन टेस्ट के नाम पर औपचारिकता ही की जा रहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ऐसे होगा टेस्ट
आवेदक को पहले ट्रैक पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन की कॉपी दिखाकर नाम दर्ज कराना होगा। उसके बाद उसको वाहन चलाकर दिखाना होगा। अगर वाहन चलाना आता है तभी लाइसेंस जारी होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रमाणपत्र एआरटीओ कार्यालय में देना होगा। इसके आधार पर लाइसेंस जारी किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट,
ड्राइविंग ट्रैक का इसी सप्ताह शुभारंभ करा दिया जाएगा। इससे कुशल चालक ही लाइसेंस बनवा सकेंगे। अब तक मनमाने तरीके से लाइसेंस बनते आ रहे थे। इस पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। हादसों में भी कमी आएगी। हरिओम कुमार, एआरटीओ