फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GD Goenka emerged victorious in the boys' category, while Stadium Trainees won in the girls' category.

Budaun News: बालक में जीडी गोयनका और बालिका वर्ग में स्टेडियम ट्रेनीज बना विजेता

Mon, 16 Mar 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
GD Goenka emerged victorious in the boys' category, while Stadium Trainees won in the girls' category.
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती बालिका ​खिलाड़ी। स्त्रोत सूचना
बदायूं। टिथोनस इंटरनेशल स्कूल में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉस्केटबॉल की प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने किया।
विज्ञापन

बॉस्केटबॉल में कुल 6-6 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल जीडी गोयनका व राइजिंग के बीच खेला गया। इसमें जीडी गोयनका ने 32-14 से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। द्वितीय सेमीफाइनल टिथोनस इंटरनेशनल व एस क्लब के बीच हुआ, जिसमें टिथोनस इंटरनेशनल ने 23-14 अंकों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच जीडी गोयनका एवं टिथोनस इंटरनेशनल के बीच हुआ, जिसमें जीडी गोयनका ने 33-11 अंकों से फाइनल में जीत हासिल की, जिसमें अनंत विहान ने अपनी टीम के लिए अधिक अंक अर्जित किए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज एवं कृष्णा क्लब स्कूल के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने 19-11 अंकों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। द्वितीय सेमीफाइनल मैच वारिर्यस गर्ल्स व चंद्रिका स्पोर्ट्स के बीच हुआ, जिसमें चंद्रिका स्पोर्ट्स ने 23-14 अंकों से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज व चंद्रिका स्पोर्ट्स के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने चंद्रिका स्पोर्ट्स को हराकर 33-21 अंकों से फाइनल में जीत हासिल की। इसमें कविता, पिंकी ने अपनी टीम के लिए अधिक अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण किया गया। इस मौके पर सभी कोच और कर्मचारी मौजूद रहे ।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती बालिका खिलाड़ी। स्त्रोत सूचना

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करती बालिका खिलाड़ी। स्त्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed