{"_id":"857c4827eba3edcfa024ae5eda5157fc","slug":"gas-cilenders-shorteg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल नहीं मिलेगी एलपीजी गैस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल नहीं मिलेगी एलपीजी गैस
बदायूं।
Updated Tue, 30 Dec 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस के लिए पूरे देश में एक तरह का साफ्टवेयर लोड करने के लिए दो दिनों तक उपभोक्ताओं को गैस मिलना मुश्किल होगा। इस संबंध में गैस कंपनियों के मेल ने गैस एजेंसी धारकों को असमंजस में डाल दिया है। उन्होंने व्यवस्था सुचारू रखने के लिए हो रहे प्रयासों के चलते गैस उपभोक्ताओं से सहयोग मांगा है। बदायूं गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के गैस एजेंसी धारकों ने इस संबंध में आपस में चर्चा की है। इसमें जिलाध्यक्ष कुंवर राजेश कुमार सिंह, अनूप अग्रवाल और उझानी के अनूप जैन आदि शामिल हैं।
गैस कंपनियों के सेल्स आफीसरों ने इस संबंध में अपनी-अपनी गैस एजेंसियों को मेल कर सूचना दी है। बाद में गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी गैस एजेंसी 31 दिसंबर और एक जनवरी-2015 गैस नहीं बांट सकेंगी। इन दिनों गैस के लिए पूरे देश में एक जैसी व्यवस्था होने के कारण नया साफ्टवेयर लोड किया जाएगा। साफ्टवेयर लोड होने में एक जनवरी तक का समय लगेगा। इसलिए एक जनवरी 2015 तक उपभोक्ताओं को गैस रिफिल नहीं मिल सकेगी। भले ही उपभोक्ताओं की बुकिंग क्यों न हो। एजेंसी धारकों का कहना है कि इस बीच एलपीजी गैस की जो बुकिंग होंगी, उनको रिफिल एक जनवरी के बाद में ही मिल सकेगी।
इस संबंध में बदायूं गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी और जिला प्रशासन को भी सूचना दे गई है। एजेंसी धारकों ने इस अंतराल में उपभोक्तओं से संयम बरतने को कहा है। बताया है कि दो जनवरी, 2015 से गैस वितरण की व्यवस्थाएं पूर्ववत सुचारू हो जाएंगी।