फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gas Agency Building in Dilapidated Condition; Consumers Risk Their Lives to Stand in Line

Budaun News: गैस एजेंसी का भवन गिरताऊ, जान जोखिम में डालकर लाइन में लग रहे उपभोक्ता

Thu, 02 Apr 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gas Agency Building in Dilapidated Condition; Consumers Risk Their Lives to Stand in Line
उझानी में क्षतिग्रस्त बरामदे के नीचे जुटे रसोई गैस उपभोक्ता। संवाद - फोटो : Samvad
उझानी। सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के जिस भवन में उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है, उसका लिंटर गिरताऊ हालत में हैं। बावजूद इसके एजेंसी स्वामी इसे सुधरवाने की कोई पहल नहीं कर रहे, जिससे लाइन में लगकर केवाईसी कराने और सिलिंडर लेने आए उपभोक्ताओं की जान को कभी भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

इंडेन रसोई गैस का बुकिंग कार्यालय शॉपिंग कॉम्पलेक्स में है। करीब 50 दुकानों वाला मार्केट वर्ष 1978 में बना था। इसके बाद दुकानें क्षतिग्रस्त होने लगीं तो दुकानदारों ने मरम्मत करवा ली, लेकिन क्षतिग्रस्त बरामदे की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। खासकर एजेंसी कार्यालय के सामने और आसपास की दुकानों के बाहर बरामदे की हालत खस्ताहाल होने के साथ गिरताऊ है। इन दिनों केवाईसी और बुकिंग कराने के लिए रसोई गैस उपभोक्ताओं की भीड़ दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। रोजाना पांच-छह सौ की भीड़ जुटने के अनुमान के बीच उपभोक्ताओं की जान पर संकट कायम है।
विज्ञापन

उपभोक्ता चंद्रपाल और केवाईसी कराने पहुंचीं बहादुरगंज मोहल्ला निवासी शहनाज ने बताता कि भवन काफी जर्जर है। इन दिनों भीड़ भी जुट रही है। बावजूद इसके एजेंसी स्वामी कोई पहल नहीं कर रहे। उन्हें तो मजबूरी में यहां आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य द्वार के पास चटक कर गिर चुका है बरामदे का लिंटर
शॉपिंग कॉम्पलेक्स मार्केट की दुर्दशा का हवाला देकर दुकानदार पिछले सालों में भी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। मार्केट का निर्माण नगर पालिका परिषद ने कराया था। चार महीना पहले मुख्य द्वार के पास क्षतिग्रस्त बरामदे का लिंटर गिर गया था। वह तो गनीमत रही कि लिंटर रात में गिरा, उस वक्त मार्केट में कोई व्यापारिक कोई नहीं खुला था। मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही होती तो उनकी जान खतरे में पड़ जाती।


गैस एजेंसी का कार्यालय सालों से इसी परिसर में स्थित है। पिछले दिनों रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं में किल्लत की अफवाह फैली तो भीड़ बढ़ गई। सामान्य दिनों में यहां उपभोक्ताओं की आवाजाही काफी न के बराबर रहती है। फिर भी लिंटर की मरम्मत के प्रयास किए जा रहे हैं। - अनूप जैन, इंडेन एजेंसी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed